नशामुक्त झारखंड के लिए हेमंत सरकार का बड़ा संकल्प: 15 दिवसीय राज्यव्यापी जागरूकता अभियान भव्य समापन

नशा केवल राज्य नहीं बल्कि पूरी दुनिया की समस्या, नए इनिशिएटिव जरूरी

नशामुक्त झारखंड के लिए हेमंत सरकार का बड़ा संकल्प: 15 दिवसीय राज्यव्यापी जागरूकता अभियान भव्य समापन
(नशामुक्त झारखंड का विधिक संकल्प)

रांची के शौर्य सभागार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में राज्यव्यापी नशामुक्ति जागरूकता अभियान का समापन हुआ। इस दौरान नए विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे को 'नो-ड्रग ज़ोन' घोषित करने तथा वर्षभर जागरूकता कार्यक्रम चलाने की विधिक रूपरेखा तय की गई।

रांची: स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी बर्बाद कर देता है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड को नशामुक्त करने का प्रण लिया है। और जो निर्णय लिया है उसे पूरे करने में सभी विभाग आपसी समन्वय बना झारखंड को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने का काम हमलोग करेंगे। इसी उद्देश्य से पिछले 15 दिनों से नशामुक्ति हेतु जागरूकता अभियान पूरे राज्यभर में सरकार द्वारा चलाया जा रहा था जिसका आज समापन हो गया। 

उन्होंने कहा कि यह अभियान पिछले तीन वर्षों से चलाया जा रहा है। आने वाले समय में प्रयास रहेगा कि पूरे साल यह अभियान चलाया जाए। डॉ इरफ़ान अंसारी गुरूवार को शौर्य सभागार में गृह,कारा एवं आपदा प्रबंधन और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित निषिध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता अभियान के समापन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने युवाओं और उपस्थित लोगों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचने और नशा से दूर रहने की शपथ दिलायी।

अभियान की अच्छी शुरुआत हुई, मजबूती के साथ चलाया गया अभियान

डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार का मक़सद नशामुक्त झारखंड, युवा झारखंड बनाने का है और इस दिशा में पिछले तीन साल से लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है। युवा हमारे राज्य हमारे देश का भविष्य हैं और नशे में अपना जीवन बर्बाद कर देते हैं। नशे से सिर्फ़ वे अपना जीवन बर्बाद नहीं करते हैं बल्कि परिवार ,पूरे समाज देश राज्य को प्रभावित करते हैं। 

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में हार के सदमे से नहीं उबर पाई कांग्रेस, आदित्य साहू का पलटवार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निदेश पर ही झारखंड के युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने के लिए यह अभियान चलाया जा रह है। उन्होंने कहा कि नशा केवल झारखंड या भारत की समस्या नहीं बल्कि यह पूरे विश्व की समस्या है। युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए नए-नए इनिशिएटिव लेना होगा। उन्हें कई प्रकार के एक्टिविटीज में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। साथ ही सभी प्रकार के संसाधनों का उपयोग करके युवाओं में नशे की लत की समस्या को दूर करने का प्रयास करना होगा। 

यह भी पढ़ें: Dhavatal Akhara History: 1836 में अंग्रेजों को हराने वाला रांची का धवताल अखाड़ा आज भी भाईचारे की मिसाल


जागरूकता अभियान में जन भागीदारी और सहयोग जरूरी

डॉ. अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में नशामुक्त एवं स्वस्थ झारखंड के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अभियान तभी सफल होगा जब आम जनता भी सरकार का सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा नशे की लत के कारण रिनपास और सीआईपी जैसे संस्थानों में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए  कहा देर रात रास्ते पर , फ्लाईओवर के नीचे विशेष रूप से सिरप और सॉल्यूशन का नशा करते  युवा दिखाई देते है इसके प्रति पुलिस-प्रशासन को ध्यान रखने की जरूरत है।

मेयर रांची रोशनी खलखो ने कहा कि नशामुक्ति अभियान में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने की जरूरत और जब हर एक व्यक्ति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तब सचमुच हम लोग झारखंड को सिर्फ़ स्वस्थ और सुरक्षित नहीं बल्कि नशामुक्त झारखंड भी बना पाएंगे। साथ ही सभी के सहयोग सुरक्षित रांची ,सुरक्षित झारखंड बना सकते है।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अजय कुमार ने कहा कि वर्ष 2024 में शुरू हुआ यह अभियान लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या केवल झारखंड या भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वैश्विक चुनौती है। उन्होंने विद्यालयों और महाविद्यालयों में नियमित जागरूकता गतिविधियां संचालित करने, जोखिमग्रस्त बच्चों पर विशेष निगरानी रखने तथा नशे की गिरफ्त में आ चुके युवाओं के लिए काउंसलिंग की व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से ड्रग्स कारोबार की जानकारी मिलने पर टोल-फ्री और हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की अपील भी की।

अपर मुख्य सचिव गृह विभाग वंदना दादेल ने कहा कि सभी विभागों के सहयोग से यह जागरूकता अभियान सफल रहा। सूचना जनसंपर्क विभाग की भूमिका प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण रही। जागरूकता अभियान का मकसद सभी कटिबद्ध ,मुखर, होकर  खुलकर नशे के दुष्प्रभाव पर बात करें। सरकार और प्रशासन आपके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पूरे साल यह अभियान विशेषकर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया जाए इसे लेकर शिक्षा विभाग द्वारा कार्यकम  बनाये गए हैं।

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल पुरवार  ने  कहा कि नशे की समस्या पर समय रहते नियंत्रण आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नए विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत किसी भी शैक्षणिक संस्थान के 100 मीटर के दायरे में नशे से संबंधित गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी। साथ ही नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाने, नशा मुक्ति से संबंधित मॉड्यूल आधारित पाठ्यक्रम शुरू करने तथा विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के लिए काउंसलिंग व्यवस्था को मजबूत करने की योजना पर भी बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री डॉ इरफान अंसारी द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा नशामुक्ति जागरूकता हेतु तैयार पुस्तिका का विमोचन किया गया साथ ही उन्होंने नशा मुक्ति अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पदाधिकारियों जिसमें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक आनंद, उर्वशी पांडे डीपीआरओ रांची, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक अभय कुमार, अंजना भारती डीपीआरओ गिरिडीह , डॉ असीम कुमार डीपीआरओ पलामू , डॉ लाल मांझी एनएचएम से , उच्च शिक्षा से नोइनिता, आलोक रंजन, निर्मला सिन्ह, सहायक शिक्षिका,डॉ सजल आशीष नाग, रिनपास, पर्यटन से आशीष कुमार बनर्जी, मुकेश कुमार, स्वास्थ्य से सुशांत कुमार, सहित विभिन्न व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया। 

 साथ ही झारखंड में पहली बार राज्य में फाइनेंसियल सीजर की करवाई करने पर सनोज कुमार चौधरी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों, स्वयंसेवी संस्थाओं को सम्मान प्रदान किया गया। 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: "नशा मुक्त राज्य हो हमारा" अभियान के तहत पुलिस का बड़ा जागरूकता कार्यक्रम Hazaribagh News: "नशा मुक्त राज्य हो हमारा" अभियान के तहत पुलिस का बड़ा जागरूकता कार्यक्रम
खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय में नशामुक्त समाज के लिए विधिक कार्यशाला संपन्न
Giridih News: मुहर्रम को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, उपायुक्त के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय की दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला संपन्न
श्री श्री विश्वविद्यालय पहुंचे प्रख्यात कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय, विद्यार्थियों को दिया सकारात्मक जीवन का संदेश
नशामुक्त झारखंड के लिए हेमंत सरकार का बड़ा संकल्प: 15 दिवसीय राज्यव्यापी जागरूकता अभियान भव्य समापन
Ranchi News: डीएसपीएमयू में सिंडिकेट की 26वीं बैठक संपन्न, कुल छह एजेंडों पर लगी मुहर
रांची स्टेडियम भगदड़ कांड पर भाजपा का हमला: JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव पर तुरंत FIR और बर्खास्तगी की मांग
झारखंड भाजपा का महा-मंथन: 26 जून से शुरू होगा 24 घंटे का जिलावार प्रवास कार्यक्रम, संगठन मजबूती पर जोर
झारखंड में शिक्षा नीति पर सियासत: भाजपा का बड़ा आरोप, सरकार की गलती से BIT मेसरा में खत्म हुआ 50% स्थानीय कोटा
CCL में ऊर्जा सुरक्षा पर विशेष कार्यशाला: देश की आर्थिक स्थिरता और सतत विकास पर हुआ मंथन
Koderma News: समाजसेवी विजय सिंह की पहल, युवाओं ने बिजली विभाग को सौंपा विधिक मांग पत्र