SIR को लेकर झामुमो का बड़ा प्रशिक्षण शिविर, विनोद पांडेय बोले- मतदाताओं के अधिकार से नहीं होगा कोई समझौता
SIR प्रक्रिया को लेकर झामुमो नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किया जागरूक
पाकुड़ के रविंद्र भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, सांसद विजय हांसदा और विधायक हेमलाल मुर्मू समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
पाकुड़: जिले के रविंद्र भवन, पाकुड़ में झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एक दिवसीय विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा तथा लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर के दौरान मंच का संचालन झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने किया।
इस दौरान केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, सांसद विजय हांसदा एवं विधायक हेमलाल मुर्मू को बुके भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।


वहीं केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने उपस्थित BLA-2 एवं कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण, बूथ प्रबंधन, सदस्यता अभियान तथा चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।
वहीं राजमहल सांसद विजय हांसदा ने अपने संबोधन में कहा कि बूथ स्तर के पार्टी पदाधिकारी ही पार्टी की असली ताकत हैं। उन्हें क्षेत्र भ्रमण करते हुए योग्य मतदाताओं का सहयोग करना चाहिए और उनके नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए प्रयास करना चाहिए, ताकि पार्टी के वोटर सुरक्षित रहें।
वहीं लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की विस्तृत जानकारी देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं BLA-2 को सक्रिय रहकर हर बूथ में मैपिंग कराने तथा मतदाताओं को सहयोग करने का निर्देश दिया।
बताते चलें कि रविंद्र भवन पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, सांसद विजय हांसदा एवं विधायक हेमलाल मुर्मू का माला पहनाकर तथा आदिवासी परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, जिला सचिव माईकिल मुर्मू, केंद्रीय सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम यादव, केंद्रीय समिति सदस्य सह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य विकास मुर्मू, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष, जिप अध्यक्ष जुली ख्रीस्टमुनी हेम्ब्रम, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन अंसारी, जिला संगठन सचिव मुनिराम मरांडी, जिला सह सचिव लाल मुहम्मद, जिला सह सचिव जहूर आलम, जिला सह सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, जिला सह सचिव तरुण मंडल, पूर्व जिला सचिव सुलेमान बास्की, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, युवा मोर्चा जिला सचिव अमित भगत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कदम रसूल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सचिव दिलीप मरांडी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दानियल किस्कू, बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवीलाल हांसदा, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला सचिव सिद्धार्थ शंकर, छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष दासों मुर्मू, छात्र मोर्चा जिला सचिव तौसिफ इकबाल, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, पाकुड़ प्रखंड सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, सचिव जावेद आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा, सचिव जहीरुद्दीन मियां, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, सचिव सुशील जेम्स हेम्ब्रम, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सचिव मईनुद्दीन अंसारी सहित विभिन्न मोर्चों और प्रखंडों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में BLA-2 उपस्थित थे।
हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यशाला को सफल बनाया।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

