Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए हरिद्वार रवाना हुए 18 प्रतिभावान खिलाड़ी

16 जून से 22 जून तक चलेगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए हरिद्वार रवाना हुए 18 प्रतिभावान खिलाड़ी
(आर्चरी टीम हरिद्वार रवाना)

बड़कागांव से 18 तीरंदाज खिलाड़ी 16 से 22 जून तक हरिद्वार में आयोजित फोर्थ आरजेके ओपन नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए रवाना हुए। मुखिया संघ अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार ने सभी बच्चों को धनुष, ड्रेस और टारगेट किट भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

बडकागाँव: प्रखण्ड से 16 जून से 22 जून तक उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित राष्ट्र स्तरीय फोर्थ आरजेके गोल्ड मेडल ओपन नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बड़कागांव से 18 बच्चे रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व मुखिया संघ के अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार ने सभी आर्चरी खिलाड़ियों को ड्रेस, टारगेट, धनुष एवं अन्य आर्चरी के आवश्यक सामान उपहार स्वरूप दिए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक देवेंद्र कुमार ने किया। 

आर्चरी खिलाड़ियों में जिज्ञासु रंजन, आयुष कुमार, पीयूष कुमार, रियान अख्तर, सपना कुमारी, शिवम रंजन, अभिषेक कुमार, अराधना कुमारी, मयंक कुमार, प्रशांत कुमार, पीहू कुशवाहा, दिव्यांशु राज, मनीषा कुमारी, सौरभ कुमार, प्रिया कुमारी, अंबिका कुमारी, निशांत रंजन, सुजीत कुमार आदि शामिल है। बच्चे आर्चरी कोच अमित कुमार सिंह एवं दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में भाग लेंगे।

मुखिया रंजीत कुमार ने कहा कि बच्चे प्रतियोगिता के दौरान अपना सारा ध्यान अपने लक्ष्य पर केंद्रित करके भेदे, ताकि आप मेडल लाकर बड़कागांव  का नाम रौशन करे। मौके पर मुख्य रूप से मुखिया संघ के अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, पूर्व मुखिया भीखन महतो, उप मुखिया सत्यदेव कुमार, शमशान घाट सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश सिन्हा, राम लखन महतो, जयनाथ महतो, राम लगन महतो, सरोज कुमार, सहेश कुमार, आर्चरी कोच अमित कुमार सिंह, दुर्गेश कुमार, देवेंद्र कुमार, राजू कुमार, अश्विनी कुमार,राकेश रंजन के अलावा  दर्जनों अभिभावक उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Koderma News: जामुन के पेड़ पर गिरी बिजली, एक बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल Koderma News: जामुन के पेड़ पर गिरी बिजली, एक बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में नामांकन आवेदन की तिथि 16 जून तक विस्तारित
Palamu News: उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने बारालोटा के बूथों का किया औचक निरीक्षण
Palamu News: नगर निगम में भवन नियमितीकरण अभियान की गति धीमी, उपमहापौर ने जताई नाराजगी
देवघर रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई डिजिटल लॉकर सुविधा, अब निश्चिंत होकर करें बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन 
Deoghar News: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प, झामुमो का प्रशिक्षण सम्मेलन संपन्न
Deoghar News: नगर परिषद बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला, शहर में बनेगा शानदार वाटर पार्क
आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कंपू यादव के साथ दुर्व्यवहार का आरोप, डीसी-एसपी को आवेदन
रामगढ़ अवैध खदान हादसा: भाजपा की मांग, एसपी और डीसी पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा
Deoghar News: डीएवी भंडारकोला में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलता के साथ हुआ समापन 
Hazaribagh News: थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह 'आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक' से हुए सम्मानित
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए हरिद्वार रवाना हुए 18 प्रतिभावान खिलाड़ी