देवघर रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई डिजिटल लॉकर सुविधा, अब निश्चिंत होकर करें बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन
यात्रियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत मिलेगा लॉकर
पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल ने देवघर रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे चलने वाली अत्याधुनिक डिजिटल लॉकर सुविधा की शुरुआत की है। इस नई तकनीक की मदद से यात्री अपने बैग और सूटकेस को सुरक्षित रखकर बिना किसी चिंता के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन कर सकेंगे।
देवघर: बाबा बैद्यनाथ धाम में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे ने देवघर रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू कर दी है। इस नई व्यवस्था के माध्यम से यात्री और श्रद्धालु अपने सामान को सुरक्षित रूप से लॉकर में रखकर बिना किसी चिंता के मंदिर दर्शन और अन्य कार्यों के लिए जा सकेंगे। रेल प्रशासन के अनुसार डिजिटल लॉकर सुविधा पूरी तरह सुरक्षित और उपयोग में आसान है।
यात्री निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने बैग, सूटकेस एवं अन्य सामान को लॉकर में रख सकते हैं।लॉकर प्रणाली आधुनिक तकनीक से लैस है, जिससे सामान की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह सुविधा विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं के लिए लाभकारी होगी जो लंबी दूरी से यात्रा कर देवघर पहुंचते हैं और दर्शन के दौरान अपने सामान की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं। आसनसोल रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मार्शल ए सिल्वा ने बताया कि यह सुविधा 24 घंटे एवं सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

