पुलिस अधीक्षक ने ललपनिया ओपी और झुमरा सीआरपीएफ कैंप का किया निरीक्षण

थाना प्रभारियों से पूछताछ कर दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

पुलिस अधीक्षक ने ललपनिया ओपी और झुमरा सीआरपीएफ कैंप का किया निरीक्षण
(फ़ोटो)

बोकारो के पुलिस अधीक्षक ने ललपनिया ओपी, महुआटांड, जगेश्वर विहार थाना और झुमरा सीआरपीएफ कैंप का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित कांडों के निष्पादन, पासपोर्ट-चरित्र सत्यापन में तेजी लाने और अनिवार्य रूप से 'थाना दिवस' आयोजित करने का निर्देश दिया।

बोकारो: पुलिस अधीक्षक ने ललपनिया ओ.पी, महुआटांड थाना ,जगेश्वर विहार थाना, दनिया पिकेट, रहावन ओपी व झुमरा सीआरपीएफ कैम्प का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना, ओपी, पिकेट, कैम्प क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं सीरिस्ता के कार्यों की समीक्षा की गई। 

उपस्थित पदाधिकारियों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आम जनता की समस्याओं का त्वरित व विधिवत समाधान करने का निर्देश दिया गया। सभी लंबित कांडों, वारंट, इस्तेहार व कुर्की का ससमय निष्पादन हेतु निर्देशित किए। पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन संबंधित मामलों को समयबद्ध तरीके से निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया। प्रत्येक थाना में सप्ताह में एक दिन थाना दिवस का आयोजन अनिवार्य रूप से करने के संबंध में भी निर्देशित किया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Giridih News: टावर चौक-कल्याणडीह फोरलेन मार्ग पर भारी पुलिस बल के बीच तोड़ी गईं दुकानें Giridih News: टावर चौक-कल्याणडीह फोरलेन मार्ग पर भारी पुलिस बल के बीच तोड़ी गईं दुकानें
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड आ रहे नितिन नवीन: अमर बाऊरी
डोमचांच में युवा राजद की चौपाल संपन्न, स्थानीय मुद्दों पर सरकार को घेरा
Hazaribagh News: दिशा की बैठक में विधायक प्रदीप प्रसाद ने उठाए जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे
पुलिस अधीक्षक ने ललपनिया ओपी और झुमरा सीआरपीएफ कैंप का किया निरीक्षण
Bokaro News: कोयला माफियाओं के खिलाफ सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन, 3.55 टन कोयला जब्त
Koderma News: मानदेय और ईपीएफ घोटाले के खिलाफ 1 जून से स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल
Giridih News: पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, डीसी ऑफिस पर फॉरवर्ड ब्लॉक का धरना
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक
Giridih News: देवकी अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर संपन्न, कुल 56 यूनिट रक्त संग्रह
साहिबगंज में 31 मई को झारखंड मजदूर संघ की अहम बैठक, बनेगी नई रणनीति
नवविवाहिता काजल परवीन की मौत पर बवाल: शव रखकर कोडरमा-गिरिडीह मार्ग जाम, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी