तीन महीने से नहीं हुई मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक, सरयू राय ने उठाए सवाल

तीन महीने बाद भी नहीं बुलाई गई दूसरी बैठक

तीन महीने से नहीं हुई मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक, सरयू राय ने उठाए सवाल
मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक शीघ्र बुलाने की मांग करते विधायक सरयू राय।

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक तीन महीने से नहीं होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि नगरपालिका अधिनियम के अनुसार बोर्ड की बैठक हर महीने कम-से-कम एक बार होना अनिवार्य है।

 

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अपर नगर आयुक्त को पत्र लिखकर निगम बोर्ड की बैठक शीघ्र बुलाने की मांग की है।

पत्र में सरयू राय ने लिखा है कि नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों का पालन नहीं किया जा रहा है। मानगो नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक 16 अप्रैल 2026 को हुई थी, जिसकी सूचना उन्हें पदेन सदस्य के रूप में दी गई थी। लेकिन इसके बाद तीन महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद बोर्ड की दूसरी बैठक नहीं बुलाई गई है।

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि नगरपालिका अधिनियम के अनुसार निगम बोर्ड की बैठक प्रत्येक माह कम-से-कम एक बार आयोजित किया जाना अनिवार्य है। इसके बावजूद लगातार बैठक नहीं होना नियमों की अनदेखी है।

 उन्होंने कहा कि इससे नगर निगम के महत्वपूर्ण प्रशासनिक और विकास संबंधी निर्णय प्रभावित हो रहे हैं।

सरयू राय ने यह भी कहा कि 16 अप्रैल को हुई पहली बोर्ड बैठक की कार्यवाही (मिनट्स) की प्रति भी अब तक उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई है, जबकि वे बोर्ड के पदेन सदस्य हैं।

विधायक ने अपर नगर आयुक्त से कहा है कि पिछली बैठक की कार्यवाही की प्रति उन्हें शीघ्र उपलब्ध कराई जाए तथा मानगो नगर निगम बोर्ड की अगली बैठक तत्काल आहूत की जाए, ताकि जनहित और विकास से जुड़े लंबित मामलों पर नियमानुसार निर्णय लिए जा सकें।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Pakur News: 32 वर्षीय राहुल राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी Pakur News: 32 वर्षीय राहुल राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Pakur News: जमीनी विवाद में मारपीट के चार प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: DC मेघा भारद्वाज ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण का लिया जायजा
Pakur News: समाहरणालय में आयोजित जन समाधान दिवस में DC मेघा भारद्वाज ने सुनीं जनसमस्याएं
Deoghar News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में सुनी गई समस्याएं, मौके पर हुआ कई मामलों का समाधान
Deoghar News: नगर निगम में मनाया गया 'नमस्ते दिवस', सफाई मित्रों को वितरित की गई पीपीई किट
Deoghar News: 2003 की मतदाता सूची से मिलान कर जमुनिया में सही किए जा रहे वोटर्स रिकॉर्ड
Deoghar News: MITT संस्थान की NSS इकाई ने निकाली जल संरक्षण जन-जागरूकता रैली, दिए प्रेरक संदेश
Deoghar News: ICT इंस्ट्रक्टरों को मिला प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर दिया गया जोर
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 4-वर्षीय बीएससी बायोटेक्नोलॉजी ऑनर्स की पढ़ाई शुरू, आवेदन आमंत्रित
Koderma News: प्रेमी को पकड़ने गई पुलिस पर नाबालिग ने चाकू से किया हमला, मची अफरा-तफरी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, दिए निर्देश