Koderma News: प्रेमी को पकड़ने गई पुलिस पर नाबालिग ने चाकू से किया हमला, मची अफरा-तफरी
6 जुलाई से अपने प्रेमी के साथ गायब थी नाबालिग
कोडरमा के चंदवारा स्थित गरागड़गी में जयनगर पुलिस पर नाबालिग युवती ने चाकू से हमला कर दिया और प्रेमी को भगा दिया, जिसके बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित सखी सेंटर भेज दिया।
कोडरमा: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के गरागड़गी गांव में सोमवार देर रात उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब जयनगर थाना पुलिस एक नाबालिग युवती की बरामदगी और उसके प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंची। इस दौरान नाबालिग ने एक महिला पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि पुलिसकर्मी की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। वहीं इस अफरा-तफरी का फायदा उठाकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, जयनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग 6 जुलाई को अपने प्रेमी राहुल दास के साथ घर से चली गई थी। इस संबंध में युवती के पिता ने जयनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि गरागड़गी निवासी राहुल दास उनकी पुत्री को बहला- फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग और उसका प्रेमी गरागड़गी गांव पहुंचे हैं।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


