Koderma News: सतपुलिया के पास टैंकर और हाईवा में भीषण टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

बिहार के छपरा निवासी चालक धर्मेंद्र यादव हुए घायल

Koderma News: सतपुलिया के पास टैंकर और हाईवा में भीषण टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
(दुर्घटनाग्रस्त टैंकर का केबिन)

कोडरमा घाटी के सतपुलिया के पास रांची–पटना मुख्य मार्ग पर टैंकर और हाईवा की भीषण टक्कर में टैंकर चालक धर्मेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और सड़क सुरक्षा कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम साफ कराया।

कोडरमा: थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची–पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी के सतपुलिया के समीप रविवार सुबह टैंकर और हाईवा के बीच हुई भीषण टक्कर में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कुछ देर तक घाटी में लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने तत्परता से हटाकर यातायात सामान्य कराया। घायल चालक की पहचान बिहार के छपरा जिले निवासी 40 वर्षीय धर्मेंद्र यादव (पिता जयप्रकाश यादव) के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र यादव बोकारो से कच्चा तेल लोड कर टैंकर से नेपाल जा रहे थे। इसी दौरान सतपुलिया के पास एक खाली हाईवा ने टैंकर को ओवरटेक कर अचानक उसके सामने आकर रफ्तार धीमी कर दी। ढलान होने के कारण चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन टैंकर अनियंत्रित होकर पीछे से हाईवा में जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। 

सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस और सड़क सुरक्षा कर्मी सागर कुमार गिरी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद सागर कुमार गिरी ने घायल को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के कारण रांची–पटना मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त टैंकर को सड़क किनारे हटाकर यातायात को पूरी तरह बहाल कराया। गौरतलब है कि कोडरमा घाटी में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर वहां चेतावनी संकेत, गति सीमा बोर्ड और अन्य ट्रैफिक सुरक्षा उपाय किए जाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें: Koderma News: ग्रामीण इलाकों के बाद अब शहरी क्षेत्रों में भी हाथियों का आतंक, दहशत में लोग

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Pakur News: 32 वर्षीय राहुल राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी Pakur News: 32 वर्षीय राहुल राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Pakur News: जमीनी विवाद में मारपीट के चार प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: DC मेघा भारद्वाज ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण का लिया जायजा
Pakur News: समाहरणालय में आयोजित जन समाधान दिवस में DC मेघा भारद्वाज ने सुनीं जनसमस्याएं
Deoghar News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में सुनी गई समस्याएं, मौके पर हुआ कई मामलों का समाधान
Deoghar News: नगर निगम में मनाया गया 'नमस्ते दिवस', सफाई मित्रों को वितरित की गई पीपीई किट
Deoghar News: 2003 की मतदाता सूची से मिलान कर जमुनिया में सही किए जा रहे वोटर्स रिकॉर्ड
Deoghar News: MITT संस्थान की NSS इकाई ने निकाली जल संरक्षण जन-जागरूकता रैली, दिए प्रेरक संदेश
Deoghar News: ICT इंस्ट्रक्टरों को मिला प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर दिया गया जोर
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 4-वर्षीय बीएससी बायोटेक्नोलॉजी ऑनर्स की पढ़ाई शुरू, आवेदन आमंत्रित
Koderma News: प्रेमी को पकड़ने गई पुलिस पर नाबालिग ने चाकू से किया हमला, मची अफरा-तफरी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, दिए निर्देश