Koderma News: ग्रामीण इलाकों के बाद अब शहरी क्षेत्रों में भी हाथियों का आतंक, दहशत में लोग

वन विभाग ने ग्रामीणों से की सतर्क रहने की अपील

Koderma News: ग्रामीण इलाकों के बाद अब शहरी क्षेत्रों में भी हाथियों का आतंक, दहशत में लोग
(कोडरमा में हाथी विचरण)

कोडरमा में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है और अब जंगली इलाकों के साथ शहरी बस्तियों में भी हाथी देखे जा रहे हैं। विधायक डॉ. नीरा यादव ने वनों की कटाई और वन विभाग की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

कोडरमा: हाथी का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। ग्रामीण और जंगली इलाको के बाद अब हाथी शहरी इलाकों में भी देखे जा रहे हैं, जिससे लोग दहशत में है। रात के अंधेरे में हाथियों का विचरण बढ़ जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं। अब तक हाथियों के हमले में कई लोगों की जान जा चुकी है, जिससे जंगल से सटे इलाकों में भय और बढ़ गया है। हालांकि वन विभाग की ओर से लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

कोडरमा में हालात इतने गंभीर हैं कि शहरी इलाकों में भी हांथी देखे गए हैं, जिसके बाद वहां भी डर का माहौल बन गया है। कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने इस मामले को गंभीर बताते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा की मांग की है। विधायक ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग के लोग निष्क्रिय बने हुए हैं, जबकि दूसरी ओर जंगलों की कटाई लगातार जारी है।  

जिसका असर वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास पर पड़ रहा है। इसी कारण हाथी अब रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रहे हैं। विधायक ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने समय रहते इस मामले में संज्ञान नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। दरअसल कोडरमा चारों ओर से जंगलों से घिरा हुआ है। ऐसे में जंगल और उससे सटे इलाकों में रहने वाले ग्रामीण सबसे ज्यादा खतरे में हैं। कई लोग अब भी मिट्टी और कच्चे मकानों में रहते हैं, जिससे हाथियों के हमले की स्थिति में उनकी जान पर सीधा खतरा मंडराता रहता है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Pakur News: 32 वर्षीय राहुल राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी Pakur News: 32 वर्षीय राहुल राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Pakur News: जमीनी विवाद में मारपीट के चार प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: DC मेघा भारद्वाज ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण का लिया जायजा
Pakur News: समाहरणालय में आयोजित जन समाधान दिवस में DC मेघा भारद्वाज ने सुनीं जनसमस्याएं
Deoghar News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में सुनी गई समस्याएं, मौके पर हुआ कई मामलों का समाधान
Deoghar News: नगर निगम में मनाया गया 'नमस्ते दिवस', सफाई मित्रों को वितरित की गई पीपीई किट
Deoghar News: 2003 की मतदाता सूची से मिलान कर जमुनिया में सही किए जा रहे वोटर्स रिकॉर्ड
Deoghar News: MITT संस्थान की NSS इकाई ने निकाली जल संरक्षण जन-जागरूकता रैली, दिए प्रेरक संदेश
Deoghar News: ICT इंस्ट्रक्टरों को मिला प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर दिया गया जोर
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 4-वर्षीय बीएससी बायोटेक्नोलॉजी ऑनर्स की पढ़ाई शुरू, आवेदन आमंत्रित
Koderma News: प्रेमी को पकड़ने गई पुलिस पर नाबालिग ने चाकू से किया हमला, मची अफरा-तफरी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, दिए निर्देश