Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा
सहायक समाहर्ता ऋत्विक मेहता समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मेदिनीनगर नगर निगम सहित विभिन्न नगर निकायों की विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बारिश के मौसम को देखते हुए जलजमाव के स्थायी समाधान, एसटीपी, सीसीटीवी सर्वे और बड़ा तालाब की सफाई के लिए पॉन्ड क्लीनिंग मशीन क्रय की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।
पलामू: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिले के विभिन्न नगर निकायों द्वारा संचालित विकास योजनाओं एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेदिनीनगर नगर निगम सहित विभिन्न नगर परिषद एवं नगर पंचायतों में संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में संचालित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) योजना, बड़ा तालाब की अद्यतन स्थिति तथा तालाबों की नियमित साफ-सफाई के लिए पॉन्ड क्लीनिंग मशीन के क्रय की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया।बैठक में शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए प्रस्तावित स्थलों के संबंध में कराए गए सर्वे की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकता वाले स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

