Sahebganj News: संत जेवियर्स स्कूल कोटालपोखर में एंटी-ड्रग्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को खोखला करता है ड्रग्स

Sahebganj News: संत जेवियर्स स्कूल कोटालपोखर में एंटी-ड्रग्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
(स्कूल में नशामुक्ति कार्यशाला)

बरहरवा के कोटालपोखर स्थित संत जेवियर्स स्कूल में थाना प्रभारी पवन कुमार और प्राचार्य डॉ. स्टीफन राज की गरिमामयी उपस्थिति में एंटी-ड्रग्स जागरूकता कार्यशाला हुई। इसमें विद्यार्थियों को विभिन्न नशीले पदार्थों के गंभीर दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त समाज बनाने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत रिपोर्ट करने की शपथ दिलाई गई।

बरहरवा: कोटालपोखर स्थित संत जेवियर्स स्कूल में ड्रग्स और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से बचाव को लेकर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार ने विद्यालय प्राचार्य डॉ. स्टीफन राज की मौजूदगी में विद्यार्थियों को नशे की बढ़ती समस्या और उससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी।

थाना प्रभारी पवन कुमार ने छात्रों को बताया कि नशीले पदार्थों का सेवन सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक, सामाजिक और आर्थिक जीवन को भी तबाह कर देता है। उन्होंने विभिन्न प्रकार के ड्रग्स, उनके दुष्प्रभाव और उनसे होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही छात्रों को ऐसे लोगों और माहौल से दूर रहने की सलाह दी जो उन्हें नशे की ओर धकेल सकते हैं। 

विद्यालय प्राचार्य डॉ. स्टीफन राज ने कार्यक्रम को बेहद फायदेमंद और जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि अगर किसी विद्यार्थी को अपने आसपास नशे से जुड़ी कोई गतिविधि दिखे तो वह बिना डरे तुरंत अभिभावकों या शिक्षकों को इसकी सूचना दे। 

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। प्राचार्य फादर डॉ. स्टीफन राज ने थाना प्रभारी का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।

यह भी पढ़ें: प्रतुल शाहदेव का तंज: सहयोगी दलों को भ्रष्टाचारी-धोखेबाज बताना कांग्रेस के मानसिक दिवालियापन का प्रमाण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Koderma News: प्रखंड मुख्यालय पर बीडीओ और सीओ के नेतृत्व में सामूहिक विधिक योगाभ्यास
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Koderma News: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने डोमचांच में कैडेटों संग किया योगाभ्यास
Koderma News: योग दिवस कार्यक्रम में प्रोटोकॉल उल्लंघन, विधायक डॉ. नीरा यादव भड़कीं
Koderma News: श्री हनुमान संकीर्तन मंडल का 45वां ऐतिहासिक स्थापना दिवस समारोह आयोजित
Koderma News: मंडल कारा में बंदियों के बीच कराया गया सामूहिक विधिक योगाभ्यास
Koderma News: डहुआटोल पत्थर खदान से 26 वर्षीय दशरथ यादव का शव बरामद
Koderma News: पैर फिसलने से गहरे कुएं में गिरा युवक, सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
Koderma News: डीवीसी +2 हाई स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया योग दिवस
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 12वां विश्व योग दिवस
दो बड़े संस्थानों में ऐतिहासिक करार: BIT मेसरा और IIT खड़गपुर ने MOU पर किए हस्ताक्षर