पलामू वॉरियर्स ने रचा इतिहास, झारखंड की पहली विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीता

फाइनल मुकाबले में कोल्हान डायनामोज को 43 रन से दी मात

पलामू वॉरियर्स ने रचा इतिहास, झारखंड की पहली विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीता
झारखंड की पहली विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीतने के बाद जश्न मनाती पलामू वॉरियर्स टीम।

झारखंड की पहली विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब पलामू वॉरियर्स ने अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबले में पलामू वॉरियर्स ने कोल्हान डायनामोज को 43 रन से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

पलामू: झारखंड में पहली बार हो रहे विमेंस प्रीमियर लीग के खिताबी मुकाबले में पलामू वॉरियर्स की टीम ने कोल्हान डायनामोज को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पलामू वॉरियर्स ने फाइनल मुकाबले में कोल्हान डायनामोज को 43 रन से पराजित किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पलामू वॉरियर्स की टीम ने 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 143 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी कोल्हान डायनामोज की पूरी टीम 16.4 ओवर में 100 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह पलामू के लिए गर्व का ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि झारखंड की पहली विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीतने पर पलामू वॉरियर्स की पूरी टीम, कोचिंग स्टाफ और प्रबंधन टीम बधाई की पात्र है। खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन और टीम भावना से पूरे पलामू को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि महिला क्रिकेट के क्षेत्र में झारखंड सहित पलामू के लिए नई प्रेरणा बनेगी।

वहीं, पलामू झामुमो के नेता सन्नी शुक्ला ने कहा कि पलामू वॉरियर्स ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पूरे पलामू का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ एक टीम की नहीं, बल्कि उन सभी सपनों, संघर्षों और विश्वास की जीत है, जिन्होंने इस सफर को संभव बनाया। कुछ दिन पहले यह जिद थी कि पलामू की भी अपनी टीम होगी। इसी सोच और संकल्प को लेकर सौरभ तिवारी से मुलाकात हुई थी और आज वही सपना चैंपियन के रूप में साकार होकर सामने है। उन्होंने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, प्रबंधन टीम और इस अभियान से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।

यह भी पढ़ें: डेब्यू टेस्ट में छाए मानव सुथार, 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

झामुमो नेता एवं क्रिकेट प्रेमी आशुतोष विनायक ने भी टीम को बधाई देते हुए कहा कि पलामू वॉरियर्स ने झारखंड की पहली विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीतकर पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। यह जीत खिलाड़ियों की मेहनत, संघर्ष और टीम भावना का शानदार परिणाम है।

यह भी पढ़ें: 12 जून को पाकुड़ पहुंचेंगे विनोद कुमार पांडेय और पंकज मिश्रा, तैयारियों में जुटी झामुमो

पलामू के ख्यातिप्राप्त क्रिकेट कॉमेंटेटर आशुतोष उर्फ ए.पी. लक्की ने कहा कि यह जीत महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का हौसला देगी और मेहनत के दम पर सफलता हासिल करने की प्रेरणा भी प्रदान करेगी।

फाइनल मुकाबले में आरती कुमारी को मोमेंट्स बेस्ट इकोनॉमी बॉलर का अवॉर्ड दिया गया। वहीं चांदमुनी पूर्ति को सर्वाधिक छक्के लगाने का पुरस्कार मिला। फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए आकांक्षा टोप्पो को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस ऐतिहासिक जीत को लेकर पलामू सहित पूरे झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

पारस एचईसी में हुआ जटिल ब्रेन ट्यूमर का डिकंप्रेशन और वीपी शंट ऑपरेशन पारस एचईसी में हुआ जटिल ब्रेन ट्यूमर का डिकंप्रेशन और वीपी शंट ऑपरेशन
बदलते मौसम, पेयजल संकट और महंगाई पर बोले पूर्व मेयर प्रत्याशी सोनू खलखो
सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची के उपाध्यक्ष बने युवा समाजसेवी हैदर गद्दी, शहर में खुशी की लहर
Sahebganj News: आत्मा सभागार में 'खेत बचाओ अभियान' पर एक दिवसीय कृषक गोष्ठी आयोजित
Sahebganj News: NSUI ने कुलपति को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र, शैक्षणिक मुद्दों पर जताया विरोध
Sahebganj News: फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र
Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने की कृषि व पशुपालन विभाग की समीक्षा, दिए कई निर्देश
Koderma News: जमीन विवाद का खूनी अंजाम, झोपड़ी से खींचकर युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका
Deoghar News: श्मशान घाट में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में मची सनसनी
Koderma News: अधिवक्ता सूरज सिन्हा की माताजी की पुण्यतिथि पर निराश्रितों के बीच बंटी खाद्य सामग्री
राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने क्यों और कैसे बदली रणनीति
Hazaribagh News: एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने की क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए निर्देश