Deoghar News: श्मशान घाट में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में मची सनसनी

रात से घाट पर घूम रहा था व्यक्ति, सुबह मृत मिला

Deoghar News: श्मशान घाट में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में मची सनसनी
(श्मशान घाट में मिला शव)

देवघर शहर के श्मशान घाट परिसर में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है।

देवघर: शहर के श्मशान घाट में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। स्थानीय लोगों द्वारा मामले की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह लोगों ने श्मशान घाट परिसर में एक व्यक्ति को चबूतरे पर लेटा हुआ देखा। शुरुआत में लोगों को लगा कि वह सो रहा है, क्योंकि वह पिछले दिन देर शाम से ही श्मशान घाट के आसपास घूमता देखा गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति कई बार अचेत होकर गिर भी रहा था। श्मशान घाट के कर्मियों ने उसे कई बार उठाकर सुरक्षित स्थान पर बैठाया था, लेकिन उसकी स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी।

सुबह से दोपहर तक जब वह उसी अवस्था में पड़ा रहा और कोई हरकत नहीं हुई, तब लोगों को संदेह हुआ। कड़ी धूप के बीच जब कुछ लोग उसके पास पहुंचे और उसे जगाने का प्रयास किया, तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ श्मशान घाट पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: प्रसूता की मौत पर फूटा गुस्सा: अस्पताल में हंगामा, लापरवाही के आरोप में दो एएनएम हटाई गईं

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। उसके पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज भी बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त में कठिनाई हो रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव

फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

पारस एचईसी में हुआ जटिल ब्रेन ट्यूमर का डिकंप्रेशन और वीपी शंट ऑपरेशन पारस एचईसी में हुआ जटिल ब्रेन ट्यूमर का डिकंप्रेशन और वीपी शंट ऑपरेशन
बदलते मौसम, पेयजल संकट और महंगाई पर बोले पूर्व मेयर प्रत्याशी सोनू खलखो
सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची के उपाध्यक्ष बने युवा समाजसेवी हैदर गद्दी, शहर में खुशी की लहर
Sahebganj News: आत्मा सभागार में 'खेत बचाओ अभियान' पर एक दिवसीय कृषक गोष्ठी आयोजित
Sahebganj News: NSUI ने कुलपति को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र, शैक्षणिक मुद्दों पर जताया विरोध
Sahebganj News: फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र
Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने की कृषि व पशुपालन विभाग की समीक्षा, दिए कई निर्देश
Koderma News: जमीन विवाद का खूनी अंजाम, झोपड़ी से खींचकर युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका
Deoghar News: श्मशान घाट में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में मची सनसनी
Koderma News: अधिवक्ता सूरज सिन्हा की माताजी की पुण्यतिथि पर निराश्रितों के बीच बंटी खाद्य सामग्री
राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने क्यों और कैसे बदली रणनीति
Hazaribagh News: एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने की क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए निर्देश