Sahebganj News: फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र
10 तारीख तक मिले अनाज, चना दाल में गड़बड़ी रुके
साहिबगंज में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के एक शिष्टमंडल ने अध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राहुल रौशन मरांडी को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा है। इसमें डीलरों ने चना दाल के बोरों में कम वजन मिलने, एनआईसी ट्रांजैक्शन रिपोर्ट बंद होने और बकाया कमीशन भुगतान जैसी समस्याओं के शीघ्र निवारण की मांग की है।
साहिबगंज: फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन, साहिबगंज के एक शिष्टमंडल ने अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव जय प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राहुल रौशन मरांडी को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा। अध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को बताया कि हर महीने की 10 तारीख तक सभी डीलरों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए, ताकि कार्डधारियों को समय पर अनाज वितरण हो सके।
उन्होंने बीएसओ को बताया कि आपूर्तिकर्ता द्वारा चना दाल के हर बोरे में दो किलो दाल कम दी जाती है। इससे कार्डधारियों को वितरण में परेशानी होती है। उन्होंने मांग की कि आपूर्तिकर्ता को सख्त निर्देश दिया जाए कि सही माप और सही पैकेट में गोदाम को चना दाल आपूर्ति करे। उन्होंने कहा कि चना दाल का ट्रांजैक्शन रिपोर्ट एनआईसी द्वारा बंद कर दिया गया है। इससे डीलरों को वितरण के बाद मिलान करने में दिक्कत हो रही है। रिपोर्ट को जल्द खुलवाया जाए ताकि डीलर अपना रिपोर्ट निकाल सकें।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


