Hazaribagh News: चौपारण पुलिस ने अभियान चलाकर दो फरार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर भेजा गया न्यायिक हिरासत
हजारीबाग के चौपारण थाना पुलिस ने फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों चांद साह और पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हजारीबाग: चौपारण पुलिस ने फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौपारण थाना कांड संख्या 163/25 के अभियुक्त चांद साह उर्फ फजले हसन, पिता मोशीर साह, निवासी ग्राम चयकला, थाना चौपारण को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं एनआई एक्ट (NI Act) केस संख्या c3550/23 के वारंटी अभियुक्त पंकज कुमार, पिता मानकी रविदास, निवासी ग्राम केंदुआ, थाना चौपारण को भी पुलिस ने दबोच लिया।
दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चौपारण पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


