Koderma News: जैन समाज का ऐतिहासिक आक्रोश, साध्वियों की मौत पर काला बिल्ला लगाकर निकाली विशाल मौन रैली

रीवा सड़क हादसे में जैन साध्वियों के निधन से देश स्तब्ध

Koderma News: जैन समाज का ऐतिहासिक आक्रोश, साध्वियों की मौत पर काला बिल्ला लगाकर निकाली विशाल मौन रैली
(फ़ोटो)

कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया में राष्ट्रीय संत सुरक्षा अभियान के तहत जैन समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों और बच्चों ने काला बिल्ला लगाकर एक विशाल ऐतिहासिक मौन रैली निकाली। मध्य प्रदेश के रीवा में पैदल पदविहार कर रही दो जैन साध्वियों की सड़क दुर्घटना में हुई दुखद मृत्यु के विरोध में पूरे देश के साथ झुमरीतिलैया का जैन समाज भी आक्रोशित है। जैन मंदिर में 15 मिनट के णमोकार मंत्र जाप के बाद शुरू हुई इस रैली के माध्यम से समाज के उप मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी और वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर जैन संतों के लिए विशेष सुरक्षा घेरा सुनिश्चित करने की मांग सरकार से की है।

कोडरमा: राष्ट्रीय संत सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आज झुमरीतिलैया जैन समाज के सैकड़ो  महिला पुरुष बच्चों ने एक विशाल ऐतिहासिक मौन रैली में काला बिल्ला लगाकर अपना गुस्सा प्रकट किया। जैसा कि मालूम हो मध्य प्रदेश के रीवा में पैदल चल रही दो जैन साध्वी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। 

ऐसा प्रतीत होता है कि यह लापरवाही ड्राइविंग का नतीजा था। सर्व प्रथम जैन मंदिर में 15 मिनट का णमोकार मंत्र का जाप किया। जैन साध्वी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर पूरे भारतवर्ष का जैन समाज आक्रोशित एवं आंदोलित है। सभी ने जैन साध्वी पूज्य आर्यिका माताजी के साथ हुई दुखद सड़क दुर्घटना और उसमें उनके असामयिक निधन के विरोध में  अपनी गहरी वेदना और आक्रोश व्यक्त करने के लिए सड़कों पर उतर कर मौन धारण कर शांतिपूर्ण  प्रदर्शन किया।

रैली के समापन पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा प्रशासन (जिला कलेक्टर/पुलिस अधीक्षक) को देश के गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और भारत सरकार के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन के माध्यम से सरकार के समक्ष यह मांग रखी गई की जैन साध्वी माताजी दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्च स्तरीय जांच (SIT अथवा न्यायिक जांच) कराई जाए। घटना से जुड़े सभी सीसीटीवी फुटेज व डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित कर दोषियों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई हो। विहार मार्गों पर प्रशासनिक समन्वय, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस सहयोग, ट्रैफिक नियंत्रण, चेतावनी संकेतक और हाईवे तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था तत्काल लागू की जाए।

राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बने भारत सरकार द्वारा पैदल विहार करने वाले संतों के लिए राष्ट्रीय गाइडलाइन और सुरक्षा SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) तैयार की जाए। जैन साधु-संत पूर्णतः निहत्थे, अहिंसक और पैदल विहार करने वाले तपस्वी होते हैं। वे किसी सुरक्षा साधन का उपयोग नहीं करते, इसलिए संतों के विरुद्ध होने वाले अपराधों को विशेष संवेदनशील श्रेणी में रखा जाए।

यह भी पढ़ें: Koderma News: मनोज रजक बने युवा राजद के जिलाध्यक्ष, नेताओं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई कहा संगठन होगा मजबूत

मौन रैली में सह मंत्री राज जैन छाबड़ा,कोशाध्यक्ष सुरेंद्र जैन काला ,भंडारी सुनील जैन सेठी,समाज के वरिष्ट सदस्य सुरेश जैन झांझरी,सुशील जैन छाबड़ा,ललित जैन सेठी,जय कुमार जैन गंगवाल,सुनील जैन छाबड़ा, किशोर जैन पांड्या दिल्ली,संजय जैन,सुनील जैन अजमेरा,स्थानीय पंडित अभिषेक जैन शास्त्री,महिला समाज की अध्यक्ष नीलम जैन सेठी, सचिव आशा जैन गंगवाल, जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार जैन अजमेरा, नवीन जैन मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: युवा राजद की हुंकार, डोमचांच में 30 मई को होगा ऐतिहासिक 'युवा चौपाल' का आयोजन

जैन समाज के उप मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी ने बताया कि जैन साधु साध्वी पैदल पद बिहार करते हैं धर्म प्रभावना करते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल चलते वक्त उन्हें विशेष सुरक्षा सरकार को उपलब्ध करानी चाहिए। यह घटना केवल एक सामान्य सड़क दुर्घटना प्रतीत नहीं होती। बल्कि इसके पीछे गहरी साजिश की आशंका है। इसी के विरोध में और देश भर में पदविहार करने वाले जैन साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस महारैली का आह्वान किया गया है। 

वार्ड पार्षद पिंकी जैन ने इस मौके पर कहा कि जैन संत हमेशा जीवन भर पूरे भारतवर्ष में पैदल भ्रमण करते हुए अहिंसा और शांति का पाठ पढ़ाते हैं कभी भी वाहन का प्रयोग नहीं करते हैं परंतु भारत सरकार और राज्य सरकारों के द्वारा उनके भ्रमण पर उन्हें सुरक्षा प्रदान नहीं की जाती है जिसके कारण सड़क पर चलने वाले भारी वाहन गाड़ी आदि से दुर्घटना हो जाती है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर पैदल चलने वाले के लिए एक सुरक्षा घेरा होना चाहिए।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Koderma News: स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी उत्कर्ष गुप्ता सख्त, अस्पतालों में अनिवार्य होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति Koderma News: स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी उत्कर्ष गुप्ता सख्त, अस्पतालों में अनिवार्य होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति
Sahebganj News: युवाओं को दिया गया 'पंच परिवर्तन' का मंत्र, मॉडल कॉलेज में नागरिक शिष्टाचार पर भव्य गोष्ठी संपन्न
दिल दहला देने वाली ऑनर किलिंग, प्रेम संबंध से नाराज पिता ने सोती हुई बेटी को टांगी से काटा
क्या गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करना सही होगा? जानिए पक्ष और विपक्ष
Sahebganj News: आंगनबाड़ी सेविकाओं का फूटा गुस्सा, 7 महीने से मानदेय और पोषाहार राशि बकाया, आंदोलन की चेतावनी
Giridih News: हीटवेव पर डीसी रामनिवास यादव का बड़ा एक्शन: जिला प्रशासन अलर्ट, युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगे चापाकल
Dhanbad news: सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में समर कैंप शुरू, बच्चों ने दिखाई शानदार प्रतिभा
Giridih News: कॉलेज में संताली पीजी की मांग तेज, छात्रों ने प्राचार्य के माध्यम से कुलसचिव को सौंपा आवेदन
Gulmarg Gondola: हवा में अटकी 300 जिंदगियां! गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी से हड़कंप, जानें पूरा मामला
Giridih News: त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, सरिया अनुमंडल सभागार में शांति समिति की महाबैठक संपन्न
Dhanbad News: ढांगी गांव पहुंचे सिंदरी विधायक चंद्र देव महतो, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Pakur News: रघुनाथपुर गांव में भ्रष्टाचार का खुला खेल, बिना बोर्ड लगाए कूप निर्माण में सरकारी राशि का बंदरबांट