Koderma News: मनोज रजक बने युवा राजद के जिलाध्यक्ष, नेताओं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई कहा संगठन होगा मजबूत

महिला जिलाध्यक्ष अमरजीत कौर ने भी दी बधाई

Koderma News: मनोज रजक बने युवा राजद के जिलाध्यक्ष, नेताओं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई कहा संगठन होगा मजबूत
(मनोज रजक)

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के संगठन विस्तार के तहत युवा राजद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार द्वारा मनोज रजक को कोडरमा जिला युवा राजद का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मनोज रजक की सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिस पर पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव समेत जिले के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

​कोडरमा: राष्ट्रीय जनता दल के संगठन विस्तार के तहत युवा राष्ट्रीय जनता दल (झारखंड प्रदेश) के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार द्वारा मनोज रजक को कोडरमा जिला युवा राजद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन मनोज रजक की पार्टी के प्रति निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए आशा व्यक्त की है कि मनोज रजक के नेतृत्व में संगठन को जिले में नई मजबूती मिलेगी। और वे दल की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

​उनके मनोनयन पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। बधाई देने वालों में राजद के पूर्व प्रत्याशी सह राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड सदस्य ​सुभाष प्रसाद यादव,जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव,जिप अध्यक्ष सह राजद नेता ​रामधन यादव, डॉ. जावेद अख़्तर, सरफ़राज़ नवाज़, मो सरफुद्दीन समेत अन्य कई नेताओ कार्यकर्ताओं ने ​बधाई देते हुए कहा कि मनोज रजक के जिलाध्यक्ष बनने से युवाओं में नया जोश भरेगा। 

आगामी समय में पार्टी कोडरमा में एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरेगी। बधाई देने वालों में महिला जिलाध्यक्ष अमरजीत कौर, राजद के नगर अध्यछ घनश्याम तुरी प्रखण्ड अध्यक्ष मो मुबारक, हरिशंकर प्रसाद, अशोक दास, अमर कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ कमालउद्दीन, संतोष चंद्रवंशी, मो.इक़बाल, शंकर दयाल यादव, नीरज कुमार, पवन भगत, कुलदीप यादव  समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम शामिल है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Sahebganj News: भाजपा का प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, किसानों के लिए 12 सूत्री मांग Sahebganj News: भाजपा का प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, किसानों के लिए 12 सूत्री मांग
प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में महाबैठक, 24 मई को होने वाली UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियां पूरी
Dumka News: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, जीजा-साला की दर्दनाक मौत
Palamu News: डीसी ने 8 गुड सेमेरिटीन को सौंपा चेक, विभिन्न सड़क हादसों में बचायी थी राहगीरों की जान 
Palamu News: समाहरणालय में जन समाधान दिवस, उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने सुनीं शिकायतें, दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: ग्रामीण बच्चों को मिलेगी ‘खान सर क्लासेस’ की मुफ्त ऑनलाइन शिक्षा: सिंदरी विधायक
Dhanbad News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में धनबाद के 1500 दवा प्रतिष्ठान बंद, केमिस्ट्स ने किया प्रदर्शन
Dhanbad News: क्लस्टर सिस्टम के विरोध में अभाविप का धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
Dhanbad News: पुनर्वास को मिली नई रफ्तार, जेआरडीए बोर्ड बैठक में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर
Dumka News: प्रखंड कार्यालय में जलसहियाओं की महा बैठक, बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा ने बांटे जल गुणवत्ता जांच किट
Dumka News: बीडीओ की बड़ी पहल, सुखजोड़ा में 2011 से बंद पड़े नवनिर्मित पंचायत भवन का हुआ विधिवत उद्घाटन
Dumka News: प्रखंड कार्यालय में मासिक स्टीयरिंग कमेटी की बैठक, बीडीओ राजेश सिन्हा ने दिए कई कड़े निर्देश