Koderma News: जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों व सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय अंतिम प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

मकान सूचीकरण का पहला चरण 16 मई से होगा विधिवत शुरू

Koderma News: जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों व सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय अंतिम प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
(फ़ोटो)

कोडरमा में जनगणना 2027 हेतु प्रगणकों व सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ, जिसमें 16 मई से शुरू होने वाले मकान सूचीकरण कार्य के लिए तकनीकी बारीकियां सिखाई गईं। इस डिजिटल जनगणना में प्रगणक मोबाइल ऐप के जरिए 34 प्रश्नों का डेटा एकत्रित करेंगे और 15 मई तक उपलब्ध स्व-गणना पोर्टल का सत्यापन भी करेंगे।

कोडरमा: जनगणना 2027 के तैयारी हेतु कोडरमा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में लगाए जाने वाले प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का अंतिम चरण आज 7 मई को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी सह जनगणना चार्ज पदाधिकारी (ग्रामीण) के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चलाया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में सुदीप सहाय, मनोज चौरसिया, संतोष तिवारी एवं राज कमल द्विवेदी ट्रेनिंग देने का कार्य कर रहे थे।

विभिन्न चरणों में कुल पाँच बैच में 190 प्रगणक और 36 सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी को उनके फील्ड कार्य के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया। ट्रेनर सुदीप सहाय एवं मनोज चौरसिया ने सभी को बताया कि प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य 16 मई से शुरू होगा। सभी प्रगणकों को हाउस लिस्टिंग ब्लॉक आबंटित किया जाएगा, आवंटित ब्लॉक में 100 से 150 घर एवं 600 से 800 तक आबादी होगी। सभी प्रगणक अपने आवंटित ब्लॉक में जा कर प्रत्येक घर का डाटा HLO, ऐप पर अपलोड करेंगे। स्मार्ट फोन के एंड्रॉयड वर्ज़न 11 से अधिक होना चाहिए। IOS में 15 से अधिक होना चाहिए। सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को अपने निजी मोबाइल से ये कार्य किए जाने हैं।  

प्रथम चरण के जनगणना कार्य में कुल 34 प्रश्न का उत्तर सभी मकानों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर मोबाइल ऐप पर अपलोड करना है। सुपरवाइजर द्वारा प्रगणकों के डाटा को सत्यापित किया जाएगा। कुल 32 सर्किल बनाए गए। एक सर्किल में 5 से 6 प्रगणक एक सुपरवाइजर के अंदर में कार्य करेंगे। प्रथम तीन दिन में सभी प्रगणकों को अपने आवंटित ब्लॉक का नजरी नक्शा बनाना है और दो प्रति में जमा करना है। नक्शा का सत्यापन सुपरवाइजर द्वारा किया जाएगा।

ट्रेनर सुदीप सहाय ने बताया कि , कोई घर छूटे नही इसके लिए सभी घरों में भवन संख्या एवं जनगणना मकान संख्या दिया जाएगा। मकान आवासीय या गैर आवासीय हो सकता है। मंदिर मस्जिद चर्च गुरुद्वारा स्कूल पंचायतघर डाक घर इत्यादि सभी पर भवन संख्या एवं जनगणना मकान संख्या दिया जाएगा। सभी प्रगणकों को बताया गया कि प्रश्न पूछने में धैर्य एवं विनम्रता कि आवश्यकता है। किसी भी नागरिक से उलझना नहीं है एवं उनसे प्रश्न सुलभ भाषा में पूछा जाना चाहिए।

सभी जनप्रतिनिधि से अपील की गई कि वो प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को उनके कार्य में मदद करें। प्रशिक्षण के क्रम में ट्रेनर सुदीप सहाय ने बताया कि एक मई से 15 मई तक स्व गणना का पोर्टल सभी के लिए खोल दिया गया है जिससे सभी नागरिक अपने घर का गणना खुद कर सकते हैं। ट्रेनिंग के क्रम में सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को स्व गणना करने कि विधि को बताया गया एवं सभी को स्व गणना करने का आग्रह भी किया गया। सभी को बताया गया कि जब वो फील्ड में कार्य करने जाएंगे तो सभी घर में पता करेंगे कि क्या उस घर में स्व गणना हुआ है।

अंत में सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से निवेदन किया गया कि वो जनगणना के कार्य को ईमानदारी पूर्वक करेंगे और इसकी शुद्धता पर ध्यान देंगे। साथ ही इसके डाटा को गोपनीय रखेंगे। जनगणना ट्रेनिंग में टेक्निकल एक्सपर्ट के रूप में भागवत साव एवं बिरजू दास सहयोग कर रहे थे ।  साथ हीं, सौरभ जी, रिजवान जी पंकज जी, दिलीप जी प्रशिक्षण की  पूरी व्यस्था में लगे हुए थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा:, आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा:, आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Bokaro News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन
Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा
Giridih News: केंद्रीय कारा में विधिक दस्तक, जेल अदालत के साथ लगा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप
Giridih News: भाजपा का संकल्प, पीरटांड़ में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का ऊर्जा के साथ समापन
Deoghar News: शहीद नीरज चौधरी की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण, गांव में उमड़ा जनसैलाब
Deoghar News: सांसद निशिकांत दुबे ने किया नवाडीह नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन