Sahebganj News:"शेरशाहबादी" पहचान की जंग: बरहरवा प्रखंड मुख्यालय पर युवाओं और समुदाय का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

2012 में प्रमाण पत्र बंद होने से रुका आरक्षण का लाभ

Sahebganj News:
(फ़ोटो)

बरहरवा प्रखंड मुख्यालय में शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी रहा। समुदाय का कहना है कि अधिसूचना के बावजूद प्रमाण पत्र नहीं मिलने से वे आरक्षण के लाभ से वंचित हो रहे हैं।

बरहरवा: शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र को पुनः जारी करने की मांग को लेकर शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में युवा और समुदाय के लोगों ने प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना को संबोधित करते हुए सोसाइटी सदस्य अजमाइल शेख ने कहा कि मंडल आयोग और सच्चर कमेटी की सिफारिश पर मिल रहा आरक्षण 2012 में प्रमाण पत्र बंद होने के बाद रुक गया। इससे समुदाय को अधिकारों से वंचित होना पड़ रहा है।    

मुखिया मोहम्मद इस्तियाक ने बताया कि कार्मिक विभाग ने शेरशाहबादी जाति को पिछड़ा वर्ग सूची में 102 नंबर पर अधिसूचित किया है, फिर भी अंचल से ‘शेख’ जाति का प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शेरशाहबादी की अलग ऐतिहासिक पहचान है और पहले स्थानीय जांच के आधार पर प्रमाण पत्र जारी होता था, जिसे बहाल किया जाए।  

आंदोलनकारियों ने साफ कहा कि जब तक शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र फिर से जारी नहीं होता, संघर्ष जारी रहेगा। धरने में मास्टर मूसा, मुखिया इश्तियाक अहमद, शकील अहमद, सोयेब अख्तर, महमूद आलम, मुस्तफिजुर रहमान, नईम अख्तर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Sahebganj News: "वन वीक वन सीएचसी” टीकाकरण अभियान, किए गए विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित Sahebganj News: "वन वीक वन सीएचसी” टीकाकरण अभियान, किए गए विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित
Sahebganj News: बरसात से पहले एक्शन में नगर परिषद, वार्ड-07 में युद्ध स्तर पर नाला सफाई अभियान
Giridih News: विभिन्न परियोजनाओं के भू-अर्जन एवं बोडो हवाई अड्डा विस्तार को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव ने की समीक्षा बैठक
Giridih News: गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत और महंगाई के खिलाफ झामुमो का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन 
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की समाज कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश
Giridih News: 30 हाथियों के झुंड ने किसानों की 8 एकड़ फसल रौंदी, घरों को पहुंचाया नुकसान
Giridih News: आरके महिला कॉलेज की छात्राओं का फूटा गुस्सा: इंटर रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर छात्र मोर्चा से लगाई गुहार
Koderma News: शातिर ठगों का आतंक: बातों में उलझाकर बुजुर्ग महिला के सोने के जेवर ले उड़े
Koderma News: टैंकर चालक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
Sahebganj News: बिजली बिलिंग ठप: 4 महीने से मानदेय न मिलने पर ऊर्जा मित्रों ने किया काम बंद
Sahebganj News:"शेरशाहबादी" पहचान की जंग: बरहरवा प्रखंड मुख्यालय पर युवाओं और समुदाय का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन
Sahebganj News: उधवा के रेहान राज बने जिला टॉपर, इंटर साइंस में हासिल किए 467 अंक