Sahebganj News: बरसात से पहले एक्शन में नगर परिषद, वार्ड-07 में युद्ध स्तर पर नाला सफाई अभियान
एनएच-80 पर जल निकासी बाधित होने से सड़क पर भरता है पानी
साहिबगंज के वार्ड-07 में मानसून से पहले जलजमाव रोकने के लिए व्यापक नाला सफाई अभियान शुरू किया गया है। वार्ड पार्षद सुनीता सिन्हा ने एनएच-80 पर दोषपूर्ण नाला निर्माण और संवेदक की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए नगर परिषद से स्थायी समाधान की मांग की है।
साहिबगंज: बरसात से पहले शहर को जलजमाव से बचाने के लिए वार्ड संख्या-07 में बड़े नाले की सफाई का अभियान युद्ध स्तर पर तेज कर दिया गया है। लंबे समय से नाला जाम रहने के कारण सड़क पर पानी भरने की समस्या बनी हुई थी। नगर परिषद के सफाई कर्मी, कर्मचारी, पदाधिकारी और वार्ड पार्षद के सहयोग से नाले की सफाई की जा रही है। सफाई के साथ ही वार्ड के सभी खराब पड़े बिजली पोल पर लगी लाइटों की मरम्मत कर प्रकाश की उत्तम व्यवस्था करने का प्रयास भी किया जा रहा है। ताकि रात में लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
वार्ड पार्षद सुनीता सिन्हा ने बताया कि एनएच-80 पर गलत निर्माण के चलते नए नाले को पुराने नाले से नहीं जोड़ा गया, जिससे पानी का निकास बाधित हो रहा है। संवेदक ने पूरे नाले को डस्टबिन की तरह बनाकर छोड़ दिया है। इससे सड़क के दोनों ओर जल निकासी नहीं हो पा रही और बरसात में सड़क पर पानी भर जाता है। उन्होंने आशंका जताई कि उच्च अधिकारियों ने बिना जांच के ही संवेदक को भुगतान कर दिया होगा।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
