Sahebganj News: "वन वीक वन सीएचसी” टीकाकरण अभियान, किए गए विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता
साहिबगंज की जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. किरण माला ने तालझारी के पखरिया पहाड़ क्षेत्र में "वन वीक वन सीएचसी" अभियान के तहत टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने नवजात शिशुओं को जन्म के 24 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से बर्थ डोज देने का कड़ा निर्देश दिया है।
साहिबगंज: जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. किरण माला द्वारा तालझारी प्रखंड अंतर्गत पखरिया पहाड़ क्षेत्र में संचालित “वन वीक वन सीएचसी” विशेष टीकाकरण अभियान का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभियान की प्रगति, टीकाकरण सत्रों के संचालन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया।
सघन सर्वेक्षण के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में कुल पांच विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों का उद्देश्य छूटे हुए एवं ड्रॉपआउट बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें नियमित टीकाकरण से आच्छादित करना था। निरीक्षण के दौरान डॉ. किरण माला ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के प्रत्येक पात्र बच्चे एवं गर्भवती महिला तक टीकाकरण सेवाएं समय पर पहुंचाई जाएं, ताकि कोई भी लाभुक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।


इसके अलावा हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं की पहचान कर उनका नियमित फॉलोअप, आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी संबंधित कर्मियों को दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिला आरसीएच पदाधिकारी ने क्षेत्रीय स्वास्थ्यकर्मियों को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने, टीकाकरण कवरेज बढ़ाने तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

