मेदिनीनगर में रेल हादसा, चलती ट्रेन से गिरने पर महिला की मौत

टाउन थाना क्षेत्र के शांतिपुरी इलाके में शुक्रवार सुबह हुई घटना

मेदिनीनगर में रेल हादसा, चलती ट्रेन से गिरने पर महिला की मौत

पलामू जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के शांतिपुरी इलाके में ट्रेन से गिरकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के खाटीन गांव निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है।

पलामू: मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के शांतिपुरी इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रेन से गिरकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही टीओपी-3 प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

प्रारंभ में मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में पुलिस ने उसकी पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के खाटीन गांव निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मी देवी के रूप में की। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

मृतका किन परिस्थितियों में ट्रेन से गिरी, इसका पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं
Bokaro News: बीएसएल में प्रधान नियोक्ताओं हेतु नए श्रम संहिताओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Sahebagnj News: तीनपहाड़ के विकास के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल्ला अंसारी ने उठाई पुरजोर आवाज
Sahebagnj News: टैलेंट सर्च पब्लिक स्कूल में प्रथम सावधिक परीक्षा का परिणाम घोषित
Sahebagnj News: कांग्रेस की बैठक में SIR कार्यक्रम की समीक्षा, 15 जून तक मैपिंग पूरा करने का लक्ष्य
Hazaribagh News: मुहर्रम को लेकर दारू थाना में शांति समिति की बैठक, 15 अखाड़ों के अध्यक्ष हुए शामिल
Pakur News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आर्म्स एक्ट का मुख्य अभियुक्त चिरंजीत गिरफ्तार
Pakur News: डीएवी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न
Pakur News: जागरूकता अभियान, मादक पदार्थों के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए एकजुट हुए छात्र
Koderma News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी का औचक निरीक्षण, पीडीएस दुकान बंद मिलने पर भड़के अफसर
Koderma News: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला, खरीदे जाएंगे 1200 स्ट्रीट लाइट