Koderma News: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला, खरीदे जाएंगे 1200 स्ट्रीट लाइट
उपाध्यक्ष सोनी कुमारी सहित सभी वार्ड पार्षद रहे मौजूद
कोडरमा नगर पंचायत बोर्ड की तीसरी बैठक में अध्यक्ष साजिद हुसैन की अध्यक्षता में 1200 स्ट्रीट लाइट, 3 फॉगिंग मशीनें और नए चापाकल लगाने के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में फ्लाई ऐश की अवैध ढुलाई रोकने और बागीटांड स्टेडियम में हाई मास्ट लाइट लगाने पर भी सर्वसम्मति बनी।
कोडरमा: नगर पंचायत कोडरमा की तृतीय बोर्ड बैठक शनिवार को अध्यक्ष साजिद हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपाध्यक्ष सोनी कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी शंभू प्रसाद कुशवाहा सहित सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। बैठक में शहर के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। विगत बैठक की संपुष्टि कर विभिन्न मदों में योजनाओं का चयन से संबंधित विचार विमर्श एवं निर्णय लिया गया।
योजनाओं का चयन के संबंध में विचार विमर्श एवं निर्णय लिया गया। भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा के ऊपर शेड एवं माल्यार्पण हेतु स्टेज निर्माण हेतु निर्णय लिया गया साथ ही अम्बेडकर पार्क में भी जीर्णोद्धार करने की सहमति व्यक्त की गई। बरसात के मौसम को देखते हुए कुल 1200 सोलर एवं इलेक्ट्रिक स्ट्रीट लाइट क्रय कर लगाने, विभिन्न वार्डों में नए चापाकल के अधिष्ठापन के लिए विभाग से राशि की मांग एवं अधिष्ठापन की स्वीकृति दी गयी।


अंत में अध्यक्ष द्वारा सभी बिंदुओं पर सहमति बनाते हुए बैठक का समापन किया गया। मौके पर वार्ड पार्षद सचिन कुमार, रफत साहिन, रजिया खातून, गूंजा देवी, अहमद रजा सोनू , रेणु देवी, शाहिद हुसैन, सीमा कुमारी, रंजीत राम, रिया राज, रंजीत राम, अजीत वर्णवाल, सुप्रिया देवी, नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, कनीय अभियंता, विधि सहायक राजस्व निरीक्षक व अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

