Sahebagnj News: कांग्रेस की बैठक में SIR कार्यक्रम की समीक्षा, 15 जून तक मैपिंग पूरा करने का लक्ष्य

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की सफलता पर हुई चर्चा

Sahebagnj News: कांग्रेस की बैठक में SIR कार्यक्रम की समीक्षा, 15 जून तक मैपिंग पूरा करने का लक्ष्य
(जिला कांग्रेस कमेटी बैठक)

साहिबगंज जिला कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान की अध्यक्षता में एसआईआर (SIR) कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे 15 जून 2026 तक बीएलए के माध्यम से अनमैप्ड मतदाताओं के दस्तावेज जुटाकर उनका सत्यापन और मैपिंग कार्य शत-प्रतिशत पूरा करें।

साहिबगंज: जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में SIR से संबंधित चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आगे के कार्यों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने बूथों के बीएलए  से नियमित संपर्क बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम अन्मैप्ड सूची में शामिल हैं, उनके जरूरी दस्तावेज एकत्र कर बीएलए के माध्यम से नामों का सत्यापन और मैपिंग कार्य में सहयोग करें।

 बरकतुल्लाह खान ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने और हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज कराना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने विशेष निर्देश दिया कि 15 जून 2026 तक अधिक से अधिक लोगों के नामों की मैपिंग सुनिश्चित की जाए ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष के निर्देशों का पालन करते हुए अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। बूथ स्तर पर व्यापक जनसंपर्क कर लोगों को जरूरी सहयोग उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें: रांची में बीजेपी का 'विकसित भारत 2047 संकल्प सभा', संथाल परगना-मालदा को मिलाकर नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग

बैठक में मुर्शाद अली, मोहम्मद कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, उमेश कुमार पांडे, रामसिंगार ओझा, सरफराज आलम, सतीश पासवान, अब्दुल अंसारी, मोहम्मद आफताब आलम, लोकनाथ घोष, मोहम्मद नौशाद, अली कुरेशी, मोहम्मद रिजवान, मो. मेराजुद्दीन, शशिधर यादव, मोहम्मद सैफुद्दीन, विमल देव भगत, अनिल यादव समेत दर्जनों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: पथरा गांव में एनटीपीसी का बड़ा सोलर पैनल उखड़ा, बाल-बाल बचे ग्रामीण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं
Bokaro News: बीएसएल में प्रधान नियोक्ताओं हेतु नए श्रम संहिताओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Sahebagnj News: तीनपहाड़ के विकास के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल्ला अंसारी ने उठाई पुरजोर आवाज
Sahebagnj News: टैलेंट सर्च पब्लिक स्कूल में प्रथम सावधिक परीक्षा का परिणाम घोषित
Sahebagnj News: कांग्रेस की बैठक में SIR कार्यक्रम की समीक्षा, 15 जून तक मैपिंग पूरा करने का लक्ष्य
Hazaribagh News: मुहर्रम को लेकर दारू थाना में शांति समिति की बैठक, 15 अखाड़ों के अध्यक्ष हुए शामिल
Pakur News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आर्म्स एक्ट का मुख्य अभियुक्त चिरंजीत गिरफ्तार
Pakur News: डीएवी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न