रांची में बीजेपी का 'विकसित भारत 2047 संकल्प सभा', संथाल परगना-मालदा को मिलाकर नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में विकास और सुरक्षा पर हुआ मंथन

रांची में बीजेपी का 'विकसित भारत 2047 संकल्प सभा', संथाल परगना-मालदा को मिलाकर नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग

रांची में भाजपा द्वारा आयोजित ‘प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम’ सह ‘विकसित भारत 2047 संकल्प सभा’ में संथाल परगना और पश्चिम बंगाल के मालदा जिले को मिलाकर नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग उठी।

साहिबगंज/रांची: भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को रांची में 'प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम' सह 'विकसित भारत 2047 संकल्प सभा' का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मौजूद रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में रांची के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों और प्रबुद्ध जनों ने देश-राज्य के विकास तथा आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर मंथन किया। वक्ताओं ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आर्थिक और बुनियादी ढांचे के साथ सीमाओं की सुरक्षा और आंतरिक स्थिरता भी जरूरी है।

संवाद कार्यक्रम के दौरान हिन्दू धर्म रक्षा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने संवेदनशील मुद्दा उठाया। उन्होंने लिखित रूप से अपनी मांग और चिंताएं सौंपी। संत कुमार घोष ने कहा कि झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में पिछले कुछ समय में बहुत तेजी से 'डेमोग्राफी चेंज' हुआ है, जो राज्य और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा संकेत है। देश की आंतरिक सुरक्षा नीति को मजबूत करने और सीमावर्ती क्षेत्रों को सुरक्षित करने पर जोर देते हुए संत कुमार घोष ने बड़ा प्रस्ताव रखा।    

उन्होंने लिखित मांग की कि झारखंड के संथाल परगना और पश्चिम बंगाल के मालदा जिला सहित बांग्लादेश के सीमावर्ती जिलों को मिलाकर एक नया केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाए। संत कुमार घोष ने कहा कि सीमांचल के इन संवेदनशील क्षेत्रों को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करना 'विकसित भारत 2047' के संकल्प और देश की आंतरिक सुरक्षा नीति के लिहाज से बेहद जरूरी कदम है। सभा में मौजूद लोगों ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लिया गया संकल्प

संथाल परगना को लेकर डेमोग्राफी और नया केंद्र शासित प्रदेश की मांग ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। ये प्रस्ताव कितना व्यावहारिक है और केंद्र इस पर क्या रुख लेता है, ये देखना बाकी है। क्योंकि मामला सिर्फ विकास का नहीं, सीमा और संतुलन का भी है।

यह भी पढ़ें: भागलपुर की तर्ज पर साहिबगंज स्टेशन पर भी शुरू हो स्लीपिंग पॉड की सुविधा: भूलन दुबे

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

साक्षरता मोड़ से सकरीगली तक NH-80 बना मौत का सफर, राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली पर सवाल: क्या बड़े हादसे का है इंतजार? साक्षरता मोड़ से सकरीगली तक NH-80 बना मौत का सफर, राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली पर सवाल: क्या बड़े हादसे का है इंतजार?
रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन शुरू, हजारीबाग समेत कई जिलों को लाभ
लाखों की लागत से बना आयुष्मान आरोग्य मंदिर, लेकिन रास्ते में कीचड़: पाकुड़िया के गणपुरा में मरीज और तीमारदार बेहाल
हर दिल में बसने वाले नायक: जेआरडी टाटा की मानवीय विरासत आज भी प्रेरणास्रोत
एसपी अमित सिंह का कोटालपोखर थाना में वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों, विधि-व्यवस्था और फरारियों पर फोकस
हरमू नदी की दर्दभरी कहानी: कभी जीवनदायिनी, आज गंदे नाले में तब्दील
राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री ने दी कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को बधाई
ईडी का धनबाद में एलबी सिंह और गणेश यादव के 25 ठिकानों पर छापा
डीसी के हस्तक्षेप के बाद बीएसएल के मृत कर्मचारी सुभाष मोदी के परिजनों का अनशन समाप्त, बनी सहमति
सर्पदंश से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम
राजग की 'मंगल मिलन' बैठक में संसदीय रणनीति पर मंथन, पीयूष गोयल और लल्लन सिंह ने दिया प्रेजेंटेशन
संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग