एसपी अमित सिंह का कोटालपोखर थाना में वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों, विधि-व्यवस्था और फरारियों पर फोकस
कोटालपोखर थाना में हाजत, मालखाना, शस्त्रागार और अभिलेखों का किया गया निरीक्षण।
साहिबगंज के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने बरहरवा क्षेत्र के कोटालपोखर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, हाजत, मालखाना, शस्त्रागार और अभिलेख संधारण कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। एसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।
साहेबगंज: बरहरवा पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने कोटालपोखर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेखों का बारीकी से जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले थाना परिसर का निरीक्षण किया। हाजत, मालखाना, थाना कार्यालय, अभिलेख संधारण कक्ष और शस्त्रागार सहित सभी शाखाओं को खंगाला। मालखाना में रखे जब्त सामानों और उनके रख-रखाव को लेकर उन्होंने विशेष निर्देश दिए और अभिलेखों को अपडेट रखने को कहा। हाजत की साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों को लेकर भी एसपी सख्त दिखे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। केस डायरी और लंबित कांडों की समीक्षा के दौरान एसपी ने फरार अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से नियमित गश्ती अभियान चलाने को भी कहा।
एसपी अमित सिंह ने साफ कहा कि आम जनता के साथ बेहतर व्यवहार और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता है। थाना आने वाले हर फरियादी की बात गंभीरता से सुनें और समय पर कार्रवाई करें।

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

