Pakur News: पोखरिया बायपास सड़क हादसे में युवक की मौत, 24 घंटे बाद मिला 4 लाख का मुआवजा
एसडीपीओ विजय कुमार और प्रशासनिक टीम से हुई वार्ता
पाकुड़ के पोखरिया बायपास के समीप सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय हेमलाल मुर्मू की मौत के बाद ग्रामीणों ने कोलकीपाड़ा मोड़ पर 24 घंटे तक पाकुड़-अमड़ापाड़ा कोयला मार्ग जाम रखा। प्रशासन और जेएलकेएम नेताओं के बीच हुई सकारात्मक वार्ता तथा विधायक जयराम महतो के हस्तक्षेप के बाद पीड़ित परिवार को ₹4 लाख का मुआवजा मिला, जिसके बाद जाम खत्म हुआ।
पाकुड़: थाना क्षेत्र के पोखरिया बायपास के समीप सड़क दुर्घटना में बास्केंद्री माझी टोला निवासी हेमलाल मुर्मू (22) की दर्दनाक मृत्यु के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर कोलकीपाड़ा मोड़ पर पाकुड़–अमड़ापाड़ा कोयला परिवहन मार्ग को 24 घंटे से अधिक समय तक जाम कर आंदोलन किया।
आंदोलन के दौरान एसडीपीओ विजय कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारियों से कई दौर की वार्ता हुई। इस दौरान JLKM के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोज मरांडी, महेशपुर के मुजाहिद शेख एवं पाकुड़ जिला कोषाध्यक्ष मो. जहांगीर अंसारी लगातार आंदोलन स्थल पर मौजूद रहकर पीड़ित परिवार की आवाज को बुलंद करते रहे।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

