Koderma News: सतगावां के समलडीह में घरेलू कलह से तंग आकर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

डॉक्टर प्रशांत कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद किया रेफर

Koderma News: सतगावां के समलडीह में घरेलू कलह से तंग आकर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने की आत्महत्या की कोशिश
(फोटो)

कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के समलडीह गांव में घरेलू कलह और प्रताड़ना से तंग आकर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला पुष्पा देवी ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

सतगावां: थाना क्षेत्र के ग्राम समलडीह से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां आपसी विवाद और लगातार हो रहे घरेलू कलह से तंग आकर एक 60 वर्षीय महिला ने आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता की पहचान समलडीह निवासी जनार्दन राम की पत्नी पुष्पा देवी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुष्पा देवी अपने निवास स्थान पर अपने पति और छोटे बेटे बहू के साथ रह रही थीं।

पिछले कुछ दिनों से घर में छोटे बेटे और पुत्रवधू  के साथ उनका लगातार विवाद चल रहा था। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक पुत्रवधू द्वारा लगातार किए जा रहे मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से तंग आकर वृद्ध महिला ने आखिरकार यह खौफनाक कदम उठा लिया और खुद को आग के हवाले कर दिया घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने आनन फानन में तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और गंभीर रूप से झुलसी महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया। 

अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार तो किया गया लेकिन महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें तुरंत सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया है। इस मामले को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला की स्थिति बेहद नाजुक है। उनका शरीर 50% से अधिक गंभीर रूप से झुलस चुका है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Sahebganj News: विजय हांसदा और सुप्रिया मुर्मू के रिसेप्शन में शामिल हुए पंकज मिश्रा, नवदंपत्ति को दी शुभकामनाएं Sahebganj News: विजय हांसदा और सुप्रिया मुर्मू के रिसेप्शन में शामिल हुए पंकज मिश्रा, नवदंपत्ति को दी शुभकामनाएं
Hazaribagh News: चंद्रगुप्त कोल माइंस केरेडारी में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित, कुल 54 यूनिट रक्त संग्रह
Hazaribagh News: राम जानकी मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मौसीबाड़ी पहुंचे महाप्रभु
Koderma News: चांद अख्तर के आवास पर सांगठनिक मजबूती और सदस्यता नवीनीकरण को लेकर बनी रणनीति
Giridih News: सावन मेले से पहले झारखंड धाम में बिजली व्यवस्था चरमराई, लो-वोल्टेज से लोग परेशान
रांची के जगन्नाथपुर मंदिर से निकली भव्य रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा महाप्रभु का रथ
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वाहनों से 247 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
सरला बिरला पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव
ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
Koderma News: सतगावां के समलडीह में घरेलू कलह से तंग आकर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने की आत्महत्या की कोशिश
Koderma News: उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ की समीक्षा बैठक संपन्न, जल्द बनेगा नया महिला संगठन
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य व्यवस्था रसातल में ले जाने का टेंडर उठाया, शोभा यादव का पलटवार