Giridih News: सावन मेले से पहले झारखंड धाम में बिजली व्यवस्था चरमराई, लो-वोल्टेज से लोग परेशान

अवैध बिजली कनेक्शनों के कारण पावर ट्रांसफार्मर ओवरलोड

Giridih News: सावन मेले से पहले झारखंड धाम में बिजली व्यवस्था चरमराई, लो-वोल्टेज से लोग परेशान
(फोटो)

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झारखंड धाम में सावन मेले से ठीक पहले अवैध कनेक्शनों की भरमार और लो-वोल्टेज के कारण बिजली संकट गहरा गया है, जिससे स्थानीय लोगों और पुरोहितों में भारी आक्रोश है।

गिरिडीह: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झारखंड धाम में सावन मेले की शुरुआत से पहले ही बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सावन माह में झारखंड के अलावा अन्य राज्यों  से लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की उम्मीद है। लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए इस बार धाम परिसर और आसपास के इलाकों में बिजली की भारी परेशानी होने की आशंका जताई जा रही है।

अवैध कनेक्शनों की भरमार और लो-वोल्टेज की मार परेशानी बढ़ा दे रही है स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का कहना है कि झारखंड धाम परिसर और मुख्य बाजार की कई दुकानों में धड़ल्ले से अवैध बिजली कनेक्शन चलाए जा रहे हैं। बिना मीटर और वैध कनेक्शन के भारी-भरकम बिजली उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। इसका सीधा असर पावर ट्रांसफार्मर पर पड़ रहा है। 

सावन मेला शुरू होने से पहले ही पूरा झारखंड धाम क्षेत्र भयानक लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहा है। बिजली रहने के बावजूद वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे और बल्ब भी ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं।सावन मेले पर मंडरा सकता है  अंधेरे का साया सावन के महीने में झारखंड धाम में बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ता है। सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से पूरे परिसर में चौबीस घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति अनिवार्य है। 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग इस गंभीर समस्या को लेकर अभी भी लापरवाह बना हुआ है। यदि अवैध कनेक्शनों पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई और नया ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, तो सावन के दौरान श्रद्धालुओं को अंधेरे और भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ सकता है।स्थानीय लोगों और पुरोहितों ने कहा कि  मंदिर आसपास के जगहों पर बड़ा ट्रांसफार्म लगाया जाय जिससे बिजली व्यवस्था दुरूस्त हो सके। 

यह भी पढ़ें: विधानसभा अनागत प्रश्न समिति के अध्यक्ष सुरेश पासवान का भव्य स्वागत, परिसदन में समीक्षा बैठक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Sahebganj News: विजय हांसदा और सुप्रिया मुर्मू के रिसेप्शन में शामिल हुए पंकज मिश्रा, नवदंपत्ति को दी शुभकामनाएं Sahebganj News: विजय हांसदा और सुप्रिया मुर्मू के रिसेप्शन में शामिल हुए पंकज मिश्रा, नवदंपत्ति को दी शुभकामनाएं
Hazaribagh News: चंद्रगुप्त कोल माइंस केरेडारी में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित, कुल 54 यूनिट रक्त संग्रह
Hazaribagh News: राम जानकी मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मौसीबाड़ी पहुंचे महाप्रभु
Koderma News: चांद अख्तर के आवास पर सांगठनिक मजबूती और सदस्यता नवीनीकरण को लेकर बनी रणनीति
Giridih News: सावन मेले से पहले झारखंड धाम में बिजली व्यवस्था चरमराई, लो-वोल्टेज से लोग परेशान
रांची के जगन्नाथपुर मंदिर से निकली भव्य रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा महाप्रभु का रथ
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वाहनों से 247 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
सरला बिरला पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव
ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
Koderma News: सतगावां के समलडीह में घरेलू कलह से तंग आकर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने की आत्महत्या की कोशिश
Koderma News: उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ की समीक्षा बैठक संपन्न, जल्द बनेगा नया महिला संगठन
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य व्यवस्था रसातल में ले जाने का टेंडर उठाया, शोभा यादव का पलटवार