Giridih News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में खुलेंगे मतदाता सहायता केंद्र

ईआरओ और एईआरओ करेंगे कुशल कर्मियों की प्रतिनियुक्ति

Giridih News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में खुलेंगे मतदाता सहायता केंद्र
(मतदाता सहायता केंद्र स्थापित)

गिरिडीह में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सहायता केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। ये केंद्र ३० जून २०२६ से शुरू हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नागरिकों को फॉर्म भरने, नाम खोजने और त्रुटि सुधार की सिंगल-विंडो सेवा देंगे।

गिरिडीह: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के सफल एवं सुचारू क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन लगातार आवश्यक तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देश पर जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सहायता केंद्र (Voter Help Centre) स्थापित किए जाएंगे, ताकि मतदाताओं को अभियान से संबंधित सभी आवश्यक सेवाएं एवं जानकारी एक ही स्थान पर सहजता से उपलब्ध हो सके। 

उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 जून 2026 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को SIR प्रक्रिया, Enumeration Form भरने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी, मतदाता सूची में नाम खोजने (Search), त्रुटि सुधार सहित अन्य निर्वाचन संबंधी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सहायता केंद्र संचालित किए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर इन सहायता केंद्रों के संचालन एवं पर्यवेक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) अपने स्तर से प्रशिक्षित एवं अनुभवी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करेंगे, ताकि आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकें।

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सहायता केंद्रों के सुचारू संचालन के लिए कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी सहित अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सहायता केंद्रों के माध्यम से मतदाताओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को अधिक प्रभावी एवं जनसहभागिता आधारित बनाया जाए। 

यह भी पढ़ें: गिरिडीह के राजवीर डी. ने राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता कांस्य, झारखंड का बढ़ाया मान

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा आवश्यकता पड़ने पर अपने निकटतम मतदाता सहायता केंद्र से संपर्क कर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है, जिसके निर्माण में प्रत्येक मतदाता की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

यह भी पढ़ें: गिरिडीह: धनवार के डिस्कवरी होटल में पुलिस छापा, 2 युवक-2 युवतियां हिरासत में

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

पाकुड़ के जेटके टोला में सनसनी: घर में अकेली सो रही महिला की बेरहमी से हत्या, खटिया पर मिला खून से लथपथ शव पाकुड़ के जेटके टोला में सनसनी: घर में अकेली सो रही महिला की बेरहमी से हत्या, खटिया पर मिला खून से लथपथ शव
Pakur News: विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी और DC मेघा भारद्वाज ने बांटे पारंपरिक वाद्य यंत्र
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने भौरी कोचा मंदिर और दुर्गापुर डैम का किया निरीक्षण
कटक के श्री श्री विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वन महोत्सव: पर्यावरण संरक्षण के लिए हुआ वृहद वृक्षारोपण
धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सांसदों संग उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
Koderma News: इटाय में मनरेगा डोभा खुदाई के दौरान निकला रहस्यमयी चमकदार पदार्थ
Koderma News: मधुबन में जंगली हाथियों का आतंक, दहशत में रात बिताने को मजबूर ग्रामीण
Koderma News: गांधी चौक के पास अनियंत्रित कार ने तीन लोगों को रौंदा, ठेले को मारी टक्कर
Koderma News: दालसा के तत्वावधान में गांव-गांव चलाया जा रहा 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की ग्रामीण विकास योजनाओं की गहन समीक्षा
Giridih News: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की समीक्षा बैठक संपन्न
आईटी, एआई और डिजिटल गवर्नेंस पर बड़ा मंथन: माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और आईबीएम के दिग्गजों संग दिल्ली में जुटे सीएम सोरेन