साहिबगंज स्टेशन पर लिफ्ट बनी मुसीबत, यात्री परेशान; चैंबर ने DRM से लगाई गुहार

प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर यात्री सुविधाओं की कमी पर चैंबर ने उठाई आवाज

साहिबगंज स्टेशन पर लिफ्ट बनी मुसीबत, यात्री परेशान; चैंबर ने DRM से लगाई गुहार
साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर यात्री सुविधाओं और लिफ्ट व्यवस्था की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपते चैंबर प्रतिनिधि

साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर यात्री सुविधाओं की बदहाल स्थिति को लेकर ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने मंडल रेल प्रबंधक मालदा और महाप्रबंधक पूर्व रेलवे को ज्ञापन भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

साहिबगंज: साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर यात्री सुविधाओं की बदहाली को लेकर ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने कड़ा रुख अपनाते हुए मंडल रेल प्रबंधक मालदा और महाप्रबंधक पूर्व रेलवे कोलकाता को मेल भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है, साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने पत्र की कॉपी स्टेशन मैनेजर को उनके कार्यालय में मिलकर भी सौंपी।    

चैंबर के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन का सुंदरीकरण तो हुआ है, लेकिन प्लेटफॉर्म 1 से 2 पर जाने के लिए एकमात्र जरिया लिफ्ट रह गई है क्योंकि सीढ़ी मार्ग लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कत हो रही है और लिफ्ट में अनधिकृत भीड़, भिखारियों के प्रवेश व ओवरलोड होने से बार-बार जाम होकर ट्रेन छूटने, पॉकेटमारी के खतरे और मेंटेनेंस के अभाव में खराब होने की समस्या बनी हुई है।

वहीं, प्लेटफॉर्म 2 पर बैठने की व्यवस्था, स्पष्ट उद्घोषणा, ठंडा पेयजल, सफाई और पोर्टर सेवा जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नदारद हैं, जिसे देखते हुए चैंबर ने बंद सीढ़ी मार्ग तत्काल मरम्मत कर चालू करने, तब तक सभी लिफ्टों में लिफ्टमैन और दोनों तरफ आरपीएफ जवान तैनात करने तथा प्लेटफॉर्म 2 पर सभी बुनियादी सुविधाएं बहाल करने की मांग की है और ज्ञापन की प्रतिलिपि महाप्रबंधक पूर्व रेलवे कोलकाता, सहायक अभियंता साहिबगंज और स्टेशन सुपरिटेंडेंट को भी सौंपी गई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Sahebganj News: वज्रपात का कहर: 33 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ Sahebganj News: वज्रपात का कहर: 33 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
शाम को पकड़नी थी ट्रेन, सुबह सड़क हादसे में चली गई अग्निवीर चयनित युवक की जान
Viral Video: 12 साल से न बैठे, न लेटे! शिवभक्त साधु की तपस्या का वीडियो हुआ वायरल
Pakur News: बड़ासिंहपुर पंचायत में लगा राजस्व शिविर, जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान को उमड़ी भीड़
उदयपुर में होने वाली थी शादी, लेकिन मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर 400 फीट खाई में दे दिया धक्का!
साहिबगंज स्टेशन पर लिफ्ट बनी मुसीबत, यात्री परेशान; चैंबर ने DRM से लगाई गुहार
साहिबगंज रेलवे स्टेशन से 34 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर सामान छोड़कर फरार
आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, इंदिरा गांधी की वह क्रूरता जिसे देश कभी नहीं भूल सकता
Skoda Peaq Electric SUV: 647KM रेंज, 10 एयरबैग और लग्जरी फीचर्स; Kia EV9 को देगी टक्कर
Natasha Dolls: सुइयां, चाकू और एक गुड़िया... चीन से शुरू हुआ विवाद अब दुनिया भर में चर्चा का विषय
गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार