साहिबगंज रेलवे स्टेशन से 34 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर सामान छोड़कर फरार

साहिबगंज रेलवे स्टेशन से 34 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर सामान छोड़कर फरार
साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर सीआईबी मालदा और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बरामद 34 बोतल विदेशी शराब

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर सीआईबी मालदा और आरपीएफ साहिबगंज की संयुक्त टीम ने विशेष जांच अभियान के दौरान 34 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। प्लेटफॉर्म संख्या 2 एवं 3 पर खड़ी साहिबगंज-जमालपुर मेमू ट्रेन के सामान्य कोच में सीट के नीचे रखे दो लावारिस बोरों से कुल 17.250 लीटर शराब जब्त की गई।

साहिबगंज: रेलवे परिसर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईबी मालदा और आरपीएफ साहिबगंज की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने साहिबगंज रेलवे स्टेशन से लावारिस अवस्था में रखी 34 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। जब्त शराब की कुल मात्रा 17.250 लीटर और अनुमानित बाजार मूल्य 18,860 रुपये आंका गया है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सीआईबी मालदा की टीम ने आरपीएफ पोस्ट साहिबगंज के सहयोग से स्टेशन परिसर में जांच अभियान चलाया। प्लेटफॉर्म संख्या 2 एवं 3 पर तलाशी के दौरान ट्रेन संख्या 63431 अप साहिबगंज-जमालपुर मेमू के सामान्य कोच में सीट के नीचे दो संदिग्ध प्लास्टिक के बोरे मिले। जांच में प्रत्येक बोरे से 6 बोतल मैजिक मोमेंट्स रीमिक्स 750 एमएल और 11 बोतल मैजिक मोमेंट्स रीमिक्स 375 एमएल बरामद हुई। 

शराब बरामद होने के बाद टीम ने यात्रियों और आसपास के लोगों से पूछ-ताछ कर मालिक की पहचान का प्रयास किया, लेकिन कोई दावा करने नहीं आया। प्रारंभिक जांच में रेलवे मार्ग से अवैध शराब तस्करी की आशंका जताई गई है। सुरक्षा बलों की सक्रियता देख तस्कर सामान लावारिस छोड़कर फरार हो गए। 

सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सीआईबी मालदा के एएसआई रविशंकर यादव ने प्लेटफॉर्म 3 पर गवाहों की मौजूदगी में जब्ती सूची तैयार की। शराब को लावारिस संपत्ति के रूप में जब्त कर आरपीएफ पोस्ट साहिबगंज लाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ निरीक्षक, साहिबगंज को सौंप दिया गया। संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत केस दर्ज कर जांच जारी है।  

यह भी पढ़ें: बरहरवा स्टेशन: अवैध शराब और मानव तस्करी का क्यों बन रहा हब?

रेलवे सुरक्षा बल और सीआईबी अधिकारियों ने बताया कि रेलवे मार्ग से प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी और असामाजिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान चलाए जाएंगे और अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: NDRF की मांग पर धरना पड़ा भारी, साहिबगंज में दर्जन भर लोगों पर केस दर्ज

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

शाम को पकड़नी थी ट्रेन, सुबह सड़क हादसे में चली गई अग्निवीर चयनित युवक की जान शाम को पकड़नी थी ट्रेन, सुबह सड़क हादसे में चली गई अग्निवीर चयनित युवक की जान
Viral Video: 12 साल से न बैठे, न लेटे! शिवभक्त साधु की तपस्या का वीडियो हुआ वायरल
Pakur News: बड़ासिंहपुर पंचायत में लगा राजस्व शिविर, जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान को उमड़ी भीड़
उदयपुर में होने वाली थी शादी, लेकिन मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर 400 फीट खाई में दे दिया धक्का!
साहिबगंज स्टेशन पर लिफ्ट बनी मुसीबत, यात्री परेशान; चैंबर ने DRM से लगाई गुहार
साहिबगंज रेलवे स्टेशन से 34 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर सामान छोड़कर फरार
आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, इंदिरा गांधी की वह क्रूरता जिसे देश कभी नहीं भूल सकता
Skoda Peaq Electric SUV: 647KM रेंज, 10 एयरबैग और लग्जरी फीचर्स; Kia EV9 को देगी टक्कर
Natasha Dolls: सुइयां, चाकू और एक गुड़िया... चीन से शुरू हुआ विवाद अब दुनिया भर में चर्चा का विषय
गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप