रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
जयनगर के लतबेधवा गांव में नवविवाहिता की मौत के बाद जानकारी जुटाती पुलिस और शोकाकुल परिजन

जयनगर थाना क्षेत्र के लतबेधवा गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता सजना कुमारी ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने दामाद और ससुराल पक्ष पर 5 लाख रुपये दहेज की मांग और मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

कोडरमा: जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लतबेधवा गांव में एक 22 वर्षीय नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सजना कुमारी, पिता बसंत नारायण सिंह, निवासी ग्राम लतबेधवा, थाना जयनगर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मृतका ने सोमवार की रात अपने मायके में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका विवाह 12 फरवरी 2026 को मरकच्चो निवासी अमर सिंह (26 वर्ष), पिता महेंद्र सिंह, के साथ हुआ था।

घटना की सूचना मिलने पर जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतका के पिता बसंत नारायण सिंह ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके दामाद अमर सिंह, समधी महेंद्र सिंह तथा समधिन आशा देवी अतिरिक्त दहेज के रूप में 5 लाख रुपये की मांग को लेकर उनकी पुत्री को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: 25 जुलाई से शुरू हो रहा है चातुर्मास, देवउठनी एकादशी तक थम जाएंगे मांगलिक कार्य

उन्होंने बताया कि एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए वे 18 जून को अपनी पुत्री को ससुराल से मायके लेकर आए थे। 22 जून की रात लगभग 9 बजे शादी समारोह से लौटकर परिवार अपने घर लतबेधवा पहुंचा। इसी दौरान उनके दामाद का मोबाइल फोन आया और सजना कुमारी की उससे काफी देर तक बातचीत हुई।

यह भी पढ़ें: Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू

बसंत नारायण सिंह के अनुसार, इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गए, जबकि उनकी पुत्री दूसरे कमरे में जाकर सो गई। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे उनकी पत्नी ने कमरे का दरवाजा खटखटाकर बेटी को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

संदेह होने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो सजना कुमारी दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई थी। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान