Koderma News: धरगावं में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध
कोडरमा के डोमचांच प्रखंड के धरगावं में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। सचिव गौतम कुमार और अधिवक्ता नवल किशोर ने बुजुर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता देने तथा सार्वजनिक स्थानों पर सीनियर सिटीजन हेल्प डेस्क स्थापित करने की जानकारी दी।
कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में आज मंगलवार को डोमचांच प्रखंड के धरगावं में वरिष्ठ नागरिको के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के संरक्षण, विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी तथा निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है।
इस शिविर के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं, विधिक सहायता सेवाओं तथा विभिन्न कानूनी समस्याओं के समाधान के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से जोड़कर निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।


इस अवसर पर भीषण गर्मी से बचाव के लिए ओ आर एस का भी वितरण किया गया वही उपस्थित लोगो के बीच कई पम्पलेट भी वितरित किए गए। मौके पर धरगावं पंचायत की मुखिया गीता देवी, पंचायत सचिव शिव कुमार यादव, पंचायत समिति सदस्य संजय तिवारी पीएलवी मनोज कुमार, अनुराग पाण्डेय सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


