Sahebganj News: पेयजल संकट के लिए जिला प्रशासन का बड़ा कदम, जारी की हेल्पलाइन नंबर सूची

ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति सुचारू करने के कड़े निर्देश

Sahebganj News: पेयजल संकट के लिए जिला प्रशासन का बड़ा कदम, जारी की हेल्पलाइन नंबर सूची
(पेयजल हेल्पलाइन नंबर जारी)

साहिबगंज जिला प्रशासन ने गर्मी में पेयजल संकट और खराब चापाकलों की मरम्मत के लिए प्रखंडवार नोडल अधिकारियों की मोबाइल नंबर सूची जारी की है। पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार, ग्रामीण अब अपने प्रखंड के जिम्मेदार अधिकारियों से सीधे संपर्क कर जलापूर्ति से जुड़ी शिकायतों का तत्काल समाधान करा सकते हैं।

साहिबगंज: इस भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे साहिबगंज जिले के ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। जिला प्रशासन ने चापाकल एवं जलमीनार की मरम्मती से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रखंडवार अधिकारियों की संपर्क सूची जारी की है। अब ग्रामीणों को अपनी समस्या लेकर जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

जिला पंचायती राज विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यदि किसी गांव, टोला या पंचायत में चापाकल खराब हो या जलमीनार से आपूर्ति बाधित हो जाए, तो संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से सीधे संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए हर प्रखंड के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी और नोडल पदाधिकारी का मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया गया है।

प्रशासन की अपील  

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्राप्त शिकायतों का तत्काल संज्ञान लें और प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारू हो सके। प्रशासन ने ग्रामीणों से भी अपील की है कि चापाकल या जलमीनार खराब होने की स्थिति में संबंधित प्रखंड अधिकारी से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: 85 दिन से जारी मनरेगा कर्मियों की हड़ताल, आलमगीर आलम से लगाई गुहार

प्रमुख प्रखंडों के संपर्क नंबर: 
 

बरहेट प्रखंड – सुनील दास: 9610004688, शिव शंकर मंडल: 6205646352  

यह भी पढ़ें: मनिहारी-साहिबगंज गंगा ब्रिज अंतिम चरण में, दिसंबर 2026 में लिखेगा कई राज्यों की नई तकदीर

बोरियो प्रखंड – प्रीति झा: 7909019394, सत्यानंद मंडल: 8789777175  

साहिबगंज प्रखंड – नयन कुमार: 7488489053, राकेश कुमार रंजन: 7979981864  

बरहरवा प्रखंड – अरुण कुमार साह: 9142626890, विनोद मरांडी: 7004152079  

पतना प्रखंड – सुभाष कुमार: 8881886836, गोपीनाथ मुर्मू: 7641067392  

मंडरो प्रखंड – सिमल कुमार: 6299683552, दामोदर प्रसाद साह: 8002814310  

राजमहल प्रखंड – अभिजीत कुमार: 7979952115, सूर्यदेव चौधरी: 7070640307  

तालझारी प्रखंड – मिथुन कुमारी: 8210995982  

उधवा प्रखंड – विनोद मरांडी: 7061532744

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने कहा है कि स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल प्रत्येक नागरिक का अधिकार है- आइए, मिलकर जल संकट मुक्त साहिबगंज का निर्माण करें। जिला प्रशासन का कहना है कि यह पहल गर्मी के मौसम में पेयजल की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने और आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए की गई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Giridih News: महिला भ्रष्टाचार सुधार समिति ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि Giridih News: महिला भ्रष्टाचार सुधार समिति ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि
भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News: माँ मथुरासिनी दरबार मंडल का सजा प्रथम दरबार, भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु
Koderma News: पथलडीहा बाजार में स्वर्गीय कपूरा देवी की 14वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
Koderma News: सहायक अध्यापक राज कुमार पासवान का रांची में निधन, शिक्षक संघ में शोक
Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं
Koderma News: चिगलावर पेट्रोल पंप पर शटर काट 5 लाख की बड़ी चोरी
Koderma News: घर में बर्तन मांजने के दौरान चक्कर खाकर गिरी नाबालिग छात्रा, दर्दनाक मौत
सरला बिरला विश्वविद्यालय का जलवा: दो छात्रों को यूएई में मिला ₹32.50 लाख तक का पैकेज
Sahebganj News: पथरा गांव में एनटीपीसी का बड़ा सोलर पैनल उखड़ा, बाल-बाल बचे ग्रामीण
Sahebganj News: दहेज मांग और मार-पीट केस में कोटालपोखर पुलिस का एक्शन, आरोपी गिरफ्तार
Sahebganj News: पेयजल संकट के लिए जिला प्रशासन का बड़ा कदम, जारी की हेल्पलाइन नंबर सूची