सरला बिरला विश्वविद्यालय का जलवा: दो छात्रों को यूएई में मिला ₹32.50 लाख तक का पैकेज

बी.टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग बैच को मिली सफलता

सरला बिरला विश्वविद्यालय का जलवा: दो छात्रों को यूएई में मिला ₹32.50 लाख तक का पैकेज
(अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट की धूम)

सरला बिरला विश्वविद्यालय के बी.टेक कंप्यूटर साइंस के छात्र अभिराज आर्यन और शशांक पांडेय को यूएई की यूरुसिस कंपनी में क्रमशः ₹32.50 लाख और ₹31 लाख का अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट मिला है। विश्वविद्यालय में इस सत्र में अब तक 375 से अधिक छात्रों का चयन विभिन्न वैश्विक कंपनियों में हो चुका है।

राँची: सरला बिरला विश्वविद्यालय ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड में नया अध्याय जोड़ते हुए बी.टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (2022-2026) बैच के दो छात्रों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकी कंपनी यूरुसिस में उच्च वेतनमान पर प्लेसमेंट दिलाने में सफलता प्राप्त की है। विश्वविद्यालय के छात्र अभिराज आर्यन को AED 124,400 प्रति वर्ष (लगभग ₹32.50 लाख प्रतिवर्ष) तथा शशांक पांडेय को AED 118,400 प्रति वर्ष (लगभग ₹31.00 लाख प्रतिवर्ष) का आकर्षक प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हुआ है।

वेतन पैकेज के अतिरिक्त दोनों छात्रों को लगभग ₹39 लाख का बीमा कवरेज, आवास भत्ता, भारत से आने-जाने के लिए हवाई यात्रा सुविधा, टूरिस्ट वीज़ा सहायता, एमिरेट्स आईडी एवं अन्य आवश्यक प्रोसेसिंग सहायता (डामन ब्रॉन्ज कवरेज सहित) तथा उबर/परिवहन भत्ता जैसी सुविधाएं भी कंपनी द्वारा प्रदान की जाएंगी। इस अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट अवसर को उपलब्ध कराने में सी नीयर के सीईओ मोहित कादयान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम एवं विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण का परिणाम है। सरला बिरला विश्वविद्यालय लगातार अपने विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट विभाग देश-विदेश की अग्रणी कंपनियों के साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। वर्तमान प्लेसमेंट सत्र में कॉग्निजेंट, टीसीएस, कोटक लाइफ, कोडयंग सहित अनेक प्रतिष्ठित कंपनियां भर्ती प्रक्रिया में भाग ले रही हैं।

यह भी पढ़ें: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने पेयजल और विद्युत विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा की

पिछले वर्षों में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को ईवाई, डेलॉइट, टीसीएस, बिरला ओपस, जीई एयरोस्पेस, आईटीसी होटल्स, एक्सिस बैंक, बर्जर पेंट्स, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, इंडस टावर्स, सीएट टायर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, स्टरलाइट इलेक्ट्रिक, यूरुसिस, पिकयोरट्रेल, इन्फो एज सहित अनेक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में अवसर प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें: सीसीएल में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान; प्रीति सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण

इस वर्ष अब तक विश्वविद्यालय के 375 से अधिक छात्रों का सफलतापूर्वक प्लेसमेंट हो चुका है, जबकि कई कंपनियों के चयन परिणाम अभी आने शेष हैं। एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने अभिराज आर्यन एवं शशांक पांडेय को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Giridih News: महिला भ्रष्टाचार सुधार समिति ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि Giridih News: महिला भ्रष्टाचार सुधार समिति ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि
भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News: माँ मथुरासिनी दरबार मंडल का सजा प्रथम दरबार, भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु
Koderma News: पथलडीहा बाजार में स्वर्गीय कपूरा देवी की 14वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
Koderma News: सहायक अध्यापक राज कुमार पासवान का रांची में निधन, शिक्षक संघ में शोक
Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं
Koderma News: चिगलावर पेट्रोल पंप पर शटर काट 5 लाख की बड़ी चोरी
Koderma News: घर में बर्तन मांजने के दौरान चक्कर खाकर गिरी नाबालिग छात्रा, दर्दनाक मौत
सरला बिरला विश्वविद्यालय का जलवा: दो छात्रों को यूएई में मिला ₹32.50 लाख तक का पैकेज
Sahebganj News: पथरा गांव में एनटीपीसी का बड़ा सोलर पैनल उखड़ा, बाल-बाल बचे ग्रामीण
Sahebganj News: दहेज मांग और मार-पीट केस में कोटालपोखर पुलिस का एक्शन, आरोपी गिरफ्तार
Sahebganj News: पेयजल संकट के लिए जिला प्रशासन का बड़ा कदम, जारी की हेल्पलाइन नंबर सूची