सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के खेतको निवासी महेंद्र महतो पिछले पांच माह से सऊदी अरब में फंसे हुए हैं। परिवार के अनुसार वे भारत लौटना चाहते हैं, लेकिन अब तक वापसी नहीं हो सकी है। घर पर उनकी पत्नी, बूढ़े माता-पिता और तीन बच्चों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
गिरिडीह: बगोदर प्रखंड और आसपास के क्षेत्रों के प्रवासी मजदूरों के विदेशों में फंसने और मौत होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे प्रवासी मजदूरों के साथ-साथ उनके परिजन भी डरे-सहमे रहते हैं। सऊदी अरब में एक मजदूर के फंसे होने का मामला एक बार फिर सामने आया है।
गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको निवासी महेंद्र महतो पिछले पांच माह से सऊदी अरब में फंसे हुए हैं। पति के सऊदी अरब में फंसे होने से घर पर पत्नी, बूढ़े माता-पिता और तीन बच्चों का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।


उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में रोजगार के साधन बढ़ाए जाने चाहिए, ताकि पलायन रोका जा सके।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


