Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जल जीवन एवं स्वच्छ भारत मिशन कार्यों की समीक्षा की
भूमि चयन प्रक्रिया जल्द पूरी करने का सख्त आदेश
गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने जल जीवन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए बीडीओ को सामुदायिक शौचालयों और वेस्ट पार्कों के लिए तुरंत भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने 'हर घर जल' सर्टिफिकेशन में सुधार के लिए कनीय अभियंताओं और मुखियाओं के साथ बैठक कर समस्याओं के त्वरित निष्पादन की बात कही।
गिरिडीह: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रामनिवास यादव ने समाहरणालय सभागार में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में योजनाओं की वर्तमान प्रगति, लंबित कार्यों एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पाया कि कुछ प्रखंडों में अब तक निर्माण हेतु भूमि का चयन नहीं किया गया है। इस पर उन्होंने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि चयन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाएं, ताकि योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से आमजनों तक पहुंच सके।


उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के हैंडओवर की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा सभी आवश्यक औपचारिकताओं को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक के अंत में उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने, योजनाओं की जमीनी स्थिति का निरीक्षण करने तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या 1 और 2, जिला पंचायती राज पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

