Dhanbad News: उप विकास आयुक्त ने लंबित डीसी विपत्रों की समीक्षा की, समयबद्ध समायोजन के दिए निर्देश

वित्तीय अनुशासन बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

Dhanbad News: उप विकास आयुक्त ने लंबित डीसी विपत्रों की समीक्षा की, समयबद्ध समायोजन के दिए निर्देश
(लंबित डीसी विपत्र समीक्षा)

धनबाद के डीडीसी सन्नी राज ने विभिन्न विभागों के लंबित डीसी विपत्रों की समीक्षा करते हुए एजेंसियों को अग्रिम राशि का वाउचर के साथ त्वरित समायोजन करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बैठक से अनुपस्थित स्पेशल डिवीजन, पीएचईडी और झमाडा के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया।

धनबाद: जिले में विभिन्न विभागों के लंबित डीसी विपत्रों के शीघ्र निष्पादन को लेकर बुधवार को उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने समीक्षा बैठक की। बैठक में समाज कल्याण, पशुपालन, उद्यान, आपूर्ति विभाग, जिला परिषद समेत कई विभागों के लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने एब्स्ट्रेक्ट कंटीन्जेंसी से निकाली गई अग्रिम राशि को वाउचर के साथ डिटेल कंटीन्जेंसी (डीसी विपत्र) के माध्यम से समायोजित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन एजेंसियों द्वारा बिलों का समायोजन नहीं किया जाएगा, उन्हें भविष्य में योजनाओं के लिए अग्रिम राशि आवंटित नहीं की जाएगी। सभी संबंधित एजेंसियों को युद्धस्तर पर कार्रवाई करते हुए लंबित डीसी विपत्रों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान स्पेशल डिवीजन, पीएचईडी, जिला परिषद के जिला अभियंता, झमाडा समेत अन्य विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस (शो-कॉज) जारी करने का निर्देश भी दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, विकास शाखा के प्रधान सहायक संतोष सुमन, साकिर अंसारी, स्वरूप कुमार, चंदन कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए लंबित विपत्रों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें: बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: आम्रलिका आम महोत्सव-2026 का शानदार आयोजन, किसानों और महिला समूहों ने मचाई धूम Bokaro News: आम्रलिका आम महोत्सव-2026 का शानदार आयोजन, किसानों और महिला समूहों ने मचाई धूम
Hazaribagh News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
Hazaribagh News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न 
Hazaribagh News: अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विदेशी शराब व स्पिरिट बरामद
पहली लड़ाई जीत गए नाथवानी, कांग्रेस का हाई वोल्टेज ड्रामा नहीं आया काम, सलमान खुर्शीद का आना भी हुआ बेकार
Giridih News: जीटी रोड पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 ओवरलोड भारी वाहन जब्त
पीएम मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर भाजपा ने हनुमान मंदिर में की विशेष पूजा
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों पर हाई-लेवल बैठक, डीसी-एसपी ने संभाली कमान
Deoghar News: उपायुक्त से शिष्टाचार मुलाकात, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को समझा
उपायुक्त रामनिवास यादव ने की कोर्ट और मानवाधिकार मामलों की हाई-लेवल समीक्षा
Koderma News: पोते की हत्यारी सौतेली दादी रेखा देवी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
Dumka News: रोड टास्क फोर्स की बैठक में बोले डीसी, श्रावणी मेले से पहले सुधरेंगी सड़कें