Hazaribagh News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना

देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि का दोहराया गया संकल्प

Hazaribagh News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
(बुढ़वा महादेव में विशेष पूजा)

हजारीबाग के बुढ़वा महादेव मंदिर में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह और सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल शासन के उपलक्ष्य में विशेष पूजा-आरती की गई। इस दौरान नेताओं ने आयुष्मान भारत, डिजिटल क्रांति और बुनियादी ढांचे के विकास जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियों को रेखांकित किया।

हजारीबाग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी शासन के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को हजारीबाग के प्रसिद्ध बुढ़वा महादेव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की गई तथा देश की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत शीघ्र ही विश्व गुरु के रूप में स्थापित होगा।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में देश ने बुनियादी ढांचे के विकास, डिजिटल क्रांति, आर्थिक सुधार और वैश्विक कूटनीति के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है। डिजिटल भुगतान और यूपीआई व्यवस्था ने भारत को दुनिया के सामने एक नई पहचान दिलाई है। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सरकारी योजनाओं की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाकर भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है।

नेताओं ने कहा कि आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वहीं स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शौचालय निर्माण जैसे कार्यक्रमों ने आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाया है। देशभर में एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्गों और रेल नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है, जिससे विकास को नई गति मिली है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक

 

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर भाजपा ने हनुमान मंदिर में की विशेष पूजा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति और कूटनीतिक पहल के कारण अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रभाव लगातार बढ़ा है। वैश्विक मुद्दों पर भारत की राय को गंभीरता से लिया जा रहा है और विश्व के अनेक देशों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की है।

 

पूजा-अर्चना एवं आरती कार्यक्रम में हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरीश श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, सुदेश चंद्रवंशी, शिव शंकर लाल गुप्ता, अशोक यादव, अभिमन्यु प्रसाद, जय नारायण प्रसाद, सर्वेश सिंह, इंद्र नारायण कुशवाहा, मनोरमा राणा, अजीत बक्शी, विवेक सिंह, महेंद्र राम बिहारी, राजकरण पांडे, आनंद देव, मूलचंद साहू, चंदन सिंह, सुबोध शिवपाल यादव, रिंकू वर्मा, शिव प्रजापति, राजेश चंद्रवंशी, विवेक बैरियर, तरुण कसेरा, ऋषि शर्मा, रामा प्रसाद, अरविंद सिकरवार, अविनाश कसेरा, निरंजन मद्धेशिया, हेमंती देवी, रतन सिन्हा, पूनम कसेरा, इंदु देवी, रानी शुक्ला एवं डॉ. शशि लता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

 
 
 
 
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का आदेश, ड्रोन से होगी अवैध खनन की निगरानी Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का आदेश, ड्रोन से होगी अवैध खनन की निगरानी
Palamu News: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं
Bokaro News: अंडर-16 राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल संपन्न
Bokaro News: जमीन विवाद से परेशान युवक हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच मोबाइल टॉवर पर चढ़ा
Bokaro News: आम्रलिका आम महोत्सव-2026 का शानदार आयोजन, किसानों और महिला समूहों ने मचाई धूम
Hazaribagh News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा-अर्चना
Hazaribagh News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न 
Hazaribagh News: अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विदेशी शराब व स्पिरिट बरामद
पहली लड़ाई जीत गए नाथवानी, कांग्रेस का हाई वोल्टेज ड्रामा नहीं आया काम, सलमान खुर्शीद का आना भी हुआ बेकार
Giridih News: जीटी रोड पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 ओवरलोड भारी वाहन जब्त
पीएम मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर भाजपा ने हनुमान मंदिर में की विशेष पूजा
Deoghar News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों पर हाई-लेवल बैठक, डीसी-एसपी ने संभाली कमान