Deoghar News: बंद खदान में डूबी बच्ची, दो दिनों से जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

प्रशासन से बंद खदानों की घेराबंदी की मांग तेज

Deoghar News: बंद खदान में डूबी बच्ची, दो दिनों से जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
बंद खदान में बच्ची की तलाश में जुटी NDRF टीम

देवघर जिले के मधुपुर प्रखंड अंतर्गत तित्मो गांव में बंद पड़ी खदान में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, NDRF और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और लगातार दो दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

देवघर: मधुपुर प्रखंड अंतर्गत तित्मो गांव, पंचायत जभागुड़ी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बंद पड़ी खदान में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और NDRF और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची। बीते दो दिनों से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक बच्ची का शव बरामद नहीं हो सका है।

प्रशासन और बचाव दल लगातार खदान क्षेत्र में खोजबीन में जुटे हुए हैं। ग्रामीण भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर मौजूद हैं और जल्द बच्ची का शव बरामद होने की उम्मीद कर रहे हैं।

इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने बंद खदानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं तथा प्रशासन से ऐसे खतरनाक स्थलों की घेराबंदी और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: लायन प्रेम पाठक बने जोन चेयरपर्सन, Lions Clubs International ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत
दावे हवाई, हकीकत जुदा: पेयजल मंत्री के क्षेत्र में ‘प्यासा’ है पूर्व विधायक का पैतृक गांव
हजारीबाग में मलेरिया रोकथाम को लेकर विशेष अभियान, लोगों से सतर्क रहने की अपील
विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन
Pakud News: महेशपुर में ओवरलोड बालू की अवैध तस्करी जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
साहिबगंज में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन
Ranchi News: जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का चैंबर भवन में भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी रहीं उपस्थित
बीआईटी मेसरा: 5 दिवसीय शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) का हुआ सफल समापन
Hazaribagh News: बेंदगी हरिजन मोहल्ला में 63 केवी ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन
Sahebganj News: होटल कलिंगा में यादव महासभा की बैठक, एकजुटता पर मंथन
धनबाद की खदान में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा डोजर, ऑपरेटर की मौत
चमत्कार को नमस्कार: 27 हफ्ते में जन्में 610 ग्राम के बच्चे को SNCU ने दिया नया जीवन