Bokaro News: बकरीद पर सुरक्षा पुख्ता, उपायुक्त और एसपी ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण

सीसीटीवी कैमरों के जरिए जिले की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी

Bokaro News: बकरीद पर सुरक्षा पुख्ता, उपायुक्त और एसपी ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण
(फ़ोटो)

बोकारो में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त अजय नाथ झा और एसपी नाथू सिंह मीना ने कंपोजिट एवं मिनी कंट्रोल रूम का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम का जायजा लेते हुए सुरक्षा बलों को अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

बोकारो: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने गुरुवार को कंपोजिट कंट्रोल रूम सहित रीतुडीह- सिवनडीह स्थित मिनी कंट्रोल रूम का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों से क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

इस दौरान कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों की गतिविधियों एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का भी जायजा लिया गया। उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग एवं प्रतिबद्ध है। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी आपसी समन्वय एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। 

किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं, पुलिस अधीक्षक  नाथू सिंह मीना ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अफवाह फैलाने अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को लगातार गश्ती एवं सतर्क निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में कंट्रोल रूम की संचार व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम, ड्यूटी रजिस्टर एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली की भी समीक्षा की गई। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को अलर्ट मोड में रहकर कार्य करने का निर्देश दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त  शताब्दी मजूमदार समेत अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत
दावे हवाई, हकीकत जुदा: पेयजल मंत्री के क्षेत्र में ‘प्यासा’ है पूर्व विधायक का पैतृक गांव
हजारीबाग में मलेरिया रोकथाम को लेकर विशेष अभियान, लोगों से सतर्क रहने की अपील
विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन
Pakud News: महेशपुर में ओवरलोड बालू की अवैध तस्करी जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
साहिबगंज में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन
Ranchi News: जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का चैंबर भवन में भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी रहीं उपस्थित
बीआईटी मेसरा: 5 दिवसीय शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) का हुआ सफल समापन
Hazaribagh News: बेंदगी हरिजन मोहल्ला में 63 केवी ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन
Sahebganj News: होटल कलिंगा में यादव महासभा की बैठक, एकजुटता पर मंथन
धनबाद की खदान में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा डोजर, ऑपरेटर की मौत
चमत्कार को नमस्कार: 27 हफ्ते में जन्में 610 ग्राम के बच्चे को SNCU ने दिया नया जीवन