RIMS हॉस्टल में MBBS छात्र अक्षित कुजूर का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

RIMS हॉस्टल में MBBS छात्र अक्षित कुजूर का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
RIMS हॉस्टल में MBBS छात्र की मौत. (सांकेतिक इमेज)

रांची के RIMS हॉस्टल नंबर 8 में MBBS द्वितीय वर्ष के छात्र अक्षित कुजूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RIMS Ranchi Student Death Case: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल RIMS (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां के हॉस्टल नंबर 8 में MBBS द्वितीय वर्ष के छात्र अक्षित कुजूर का शव उसके कमरे में मिला। छात्र सिमडेगा जिले का रहने वाला था।

कैसे हुआ घटनाक्रम

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात खाना खाने के बाद अक्षित अपने कमरे में आराम करने चला गया था। शनिवार की सुबह जब उसके साथी उससे मिलने पहुंचे, तो उन्होंने उसे बेसुध पाया। दोस्त उसे तुरंत RIMS के ट्रॉमा सेंटर ले गए जहां डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बरियातू पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। फिलहाल कमरे की विधिवत तलाशी नहीं ली गई है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

कारण अभी अज्ञात

एक होनहार मेडिकल छात्र की इस तरह मौत के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। कमरे की तलाशी में यदि कोई सुसाइड नोट मिलता है तो मामले में कुछ स्पष्टता आ सकती है। फिलहाल शव को RIMS के मॉर्चरी में रखा गया है और परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग झील क्षेत्र में यातायात एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर सख्त हुए उपायुक्त

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी
गिरिडीह में बड़ा एक्शन! 32 दुकानों की जांच, 7 पर हुई कार्रवाई
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: जिला खनन टास्क फोर्स की बड़ी बैठक, उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के कड़े तेवर, कार्रवाई के निर्देश
Dhanbad News: डॉक्टर पाड़ा में नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप, स्थानीय लोगों ने जांच की उठाई मांग
Dhanbad News: पहला कदम स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन स्वास्थ्य जांच शिविर
Dhanbad News: क्रेडिट कार्ड हैक कर साइबर अपराधियों ने उड़ाए 70 हजार रुपये, फ्लिपकार्ट से की ऑनलाइन खरीदारी
Dumka News: बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल: सीता सोरेन ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के कड़े तेवर: अवैध खनन और खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश
Giridih News: नीट पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा ने फूंका पुतला
Giridih News: पीवीटीजी समुदायों के लिए महाअभियान, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ