हजारीबाग झील क्षेत्र में यातायात एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर सख्त हुए उपायुक्त

उपायुक्त हेमंत सती ने झील क्षेत्र का किया निरीक्षण

हजारीबाग झील क्षेत्र में यातायात एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर सख्त हुए उपायुक्त
हजारीबाग झील क्षेत्र का निरीक्षण करते उपायुक्त हेमंत सती

हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती ने झील क्षेत्र में बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि अव्यवस्थित पार्किंग के कारण शाम के समय भारी जाम की स्थिति बन रही है। उपायुक्त ने अधिकारियों को खाली स्थान को पार्किंग जोन के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया।

हजारीबाग: उपायुक्त हेमंत सती ने रविवार को हजारीबाग झील के निकट प्रतिदिन लगने वाली भीड़-भाड़ एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पाया कि झील क्षेत्र में आने वाले आगंतुकों द्वारा यत्र-तत्र वाहनों की पार्किंग किए जाने से विशेषकर शाम के समय भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को झील के समीप उपलब्ध खाली स्थान को विकसित कर व्यवस्थित पार्किंग जोन के रूप में उपयोग में लाने का निर्देश दिया, ताकि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जा सके।

इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने झील के समीप सड़क किनारे अनियमित रूप से लगने वाली मछली दुकानों को चिन्हित कर उन्हें निर्धारित फेंसिंग क्षेत्र के भीतर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे सड़क किनारे होने वाली अव्यवस्था और जाम की समस्या को कम किया जा सकेगा।

उपायुक्त ने कहा कि हजारीबाग झील क्षेत्र शहर का प्रमुख पर्यटन एवं सार्वजनिक स्थल है, इसलिए यहां सुव्यवस्थित यातायात एवं साफ-सुथरा वातावरण सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिया कि आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी कर आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

यह भी पढ़ें: ‘सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य’ अभियान से जागरूक हो रहे बच्चे, स्कूलों में दी गई कानूनी जानकारी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी
गिरिडीह में बड़ा एक्शन! 32 दुकानों की जांच, 7 पर हुई कार्रवाई
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: जिला खनन टास्क फोर्स की बड़ी बैठक, उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के कड़े तेवर, कार्रवाई के निर्देश
Dhanbad News: डॉक्टर पाड़ा में नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप, स्थानीय लोगों ने जांच की उठाई मांग
Dhanbad News: पहला कदम स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन स्वास्थ्य जांच शिविर
Dhanbad News: क्रेडिट कार्ड हैक कर साइबर अपराधियों ने उड़ाए 70 हजार रुपये, फ्लिपकार्ट से की ऑनलाइन खरीदारी
Dumka News: बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल: सीता सोरेन ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के कड़े तेवर: अवैध खनन और खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश
Giridih News: नीट पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा ने फूंका पुतला
Giridih News: पीवीटीजी समुदायों के लिए महाअभियान, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ