Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव 'कस्तूरी-2026' का भव्य आगाज, स्थापना दिवस पर थिरके छात्र

गीत, संगीत और फैशन शो के रंग में रंगा आईसेक्ट विश्वविद्यालय, कस्तूरी-2026 का शंखनाद

Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव 'कस्तूरी-2026' का भव्य आगाज, स्थापना दिवस पर थिरके छात्र
(फ़ोटो)

हजारीबाग के आईसेक्ट विश्वविद्यालय मुख्य परिसर में स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम 'कस्तूरी-2026' का भव्य शुभारंभ हुआ। कुलपति डॉ. गौरव शुक्ला और कुलसचिव डॉ. मुनीष गोविंद की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, फैशन शो और हास्य प्रस्तुतियों के जरिए अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

हजारीबाग: आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के मुख्य परिसर में विश्वविद्यालय स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम कस्तूरी-2026 का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य, फैशन शो एवं हास्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों की छटा देखने को मिली। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ प्रीति व्यास ने प्रभावशाली ढंग से किया। 

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं विद्यार्थियों के स्वागत से हुई। इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गौरव शुक्ला, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, समकुलपति डॉ एसआर रथ, वोकेशनल निदेशक डॉ बिनोद कुमार, नामांकन निदेशक विजय कुमार सहित सभी अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्षों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर कुलपति डॉ गौरव शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि संस्थान की उपलब्धियों, विद्यार्थियों की प्रतिभाओं और सामूहिक ऊर्जा का उत्सव है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास को नई दिशा प्रदान करते हैं।

कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनकी सांस्कृतिक प्रतिभाओं को भी निरंतर प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि कस्तूरी-2026 जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति का बेहतर मंच उपलब्ध कराते हैं। समकुलपति डॉ एसआर रथ ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: एसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में सभी पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में एलएलबी विभाग की पूजा कुमारी के गीत से शुरुआत हुई। इसके बाद बीबीए विभाग के समूह नृत्य, फैशन शो, बीपीए विभाग के राजेश रविदास एवं पम्मी कुमारी के गीत, बीसीए विभाग के अनु राज के नृत्य, सुमित कुमार की कॉमेडी प्रस्तुति तथा साइंस विभाग के मोनिका ग्रुप के समूह नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

यह भी पढ़ें: डीएसपीएमयू के मत्स्य विज्ञान के छात्रों का जलवा, धनबाद के राष्ट्रीय सम्मेलन में जीता 'यंग साइंटिस्ट अवार्ड'

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी
गिरिडीह में बड़ा एक्शन! 32 दुकानों की जांच, 7 पर हुई कार्रवाई
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: जिला खनन टास्क फोर्स की बड़ी बैठक, उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के कड़े तेवर, कार्रवाई के निर्देश
Dhanbad News: डॉक्टर पाड़ा में नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप, स्थानीय लोगों ने जांच की उठाई मांग
Dhanbad News: पहला कदम स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन स्वास्थ्य जांच शिविर
Dhanbad News: क्रेडिट कार्ड हैक कर साइबर अपराधियों ने उड़ाए 70 हजार रुपये, फ्लिपकार्ट से की ऑनलाइन खरीदारी
Dumka News: बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल: सीता सोरेन ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के कड़े तेवर: अवैध खनन और खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश
Giridih News: नीट पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा ने फूंका पुतला
Giridih News: पीवीटीजी समुदायों के लिए महाअभियान, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ