डीएसपीएमयू के मत्स्य विज्ञान के छात्रों का जलवा, धनबाद के राष्ट्रीय सम्मेलन में जीता 'यंग साइंटिस्ट अवार्ड'
कुलपति और कुलसचिव ने विजेताओं को दी विशेष बधाई
रांची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के मत्स्य विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने धनबाद में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन “SYNERBIO-2026” में 'यंग साइंटिस्ट अवार्ड' और पोस्टर प्रस्तुतीकरण में प्रथम व तृतीय स्थान हासिल किया है। झारखंड के जलाशयों में मत्स्य जैव विविधता पर आधारित इस उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने विजेता छात्र दल को बधाई दी।
रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के मत्स्य विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने बीबीएमकेयू, धनबाद में आयोजित दो दिवसीय बहुविषयक राष्ट्रीय सम्मेलन “SYNERBIO-2026” में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभाग और विश्वविद्यालय एवं विभाग को गौरवान्वित किया।
यह दो दिवसीय सम्मेलन “ग्रीन उद्यमिता एवं सतत आजीविका हेतु जैविक नवाचार” विषय पर दिनांक 11 और 12 मई को धनबाद में आयोजित किया गया था, जिसमें देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों एवं वैज्ञानिकों ने अपनी भागीदारी दी। इस दो दिवसीय सम्मेलन में विश्वविद्यालय के मत्स्य विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों सौरभ कुमार, मोहम्मद जुनुर्रैन, अशोक कुमार, होसामुद्दीन अहमद, सुमित कुमार वर्मा एवं खुशबू पांडेय ने एक दल के रूप में झारखंड के विभिन्न अंतर्देशीय जलाशयों में मत्स्य जैव विविधता पर आधारित शोध पोस्टर को प्रस्तुत किया।

उन्होनें कहा कि विश्वविद्यालय में नए पाठ्यक्रमों के खुलने से उनमें शोध और अन्वेषण की ज्यादा संभावनाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी। इस दो दिवसीय शोध कार्य का मार्गदर्शन विभाग के शिक्षक डॉ. के. एम. खान, डॉ. पूजा मंडल एवं डॉ. नम्रता सिंह द्वारा किया गया। यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
