'सलैया में रुकेगी एक्सप्रेस: रेलवे अफसरों ने किया सड़क का निरीक्षण, स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन'
हटिया-आसनसोल व गोड्डा-दिल्ली एक्सप्रेस के ठहराव की मांग तेज
गिरिडीह के सलैया रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और जर्जर सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सिन्हा और सलैया संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में रेलवे इंटेलिजेंस अधिकारियों ने सड़क का निरीक्षण किया।
गिरिडीह: सलैया रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव और जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का संघर्ष तेज हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश सिन्हा और सलैया संघर्ष मोर्चा की अगुवाई में शुक्रवार को धनबाद से आए रेलवे इंटेलिजेंस के पदाधिकारियों ने सलैया रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन मास्टर मुकेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर हटिया-आसनसोल इंटरसिटी और गोड्डा-दिल्ली एक्सप्रेस के ठहराव की मांग उठाई गई।
'तीन साल से बेहाल है न्यू गिरिडीह स्टेशन रोड'
बैठक में राजेश सिन्हा ने कहा, "गिरिडीह का दुर्भाग्य है कि तीन-चार साल बीतने के बाद भी न्यू गिरिडीह स्टेशन रोड नहीं बनी। सलैया रोड भी गड्ढों में तब्दील है। आज धनबाद रेलवे विभाग के प्रतिनिधि एक बजे सलैया पहुंचे और हालात देखे।"
'यात्री मजबूर, रेलवे को होगा फायदा'
'आंदोलन जारी रहेगा': संघर्ष मोर्चा

रेलवे पदाधिकारियों ने मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। बैठक में करण कृपालु, दीपक पांडा, मिथिलेश पांडेय, छोटू राणा, सुधांशु भदानी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
