पूर्वी सिंहभूम में फर्जी एफिडेविट रैकेट का भंडाफोड़, जाली मुहर और दस्तावेज बरामद

पूर्वी सिंहभूम में फर्जी एफिडेविट रैकेट का भंडाफोड़, जाली मुहर और दस्तावेज बरामद
फर्जी दस्तावेज रैकेट का खुलासा करते अधिवक्ता

पूर्वी सिंहभूम में अधिवक्ताओं ने फर्जी एफिडेविट और दस्तावेज बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है। कलेक्ट्रेट के बाहर संचालित एक दुकान से जाली मुहरें और संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। मामले में तीन लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।

पूर्वी सिंहभूम। जिला समाहरणालय (कलेक्ट्रेट) के बाहर फोटोकॉपी दुकान की आड़ में चल रहे कथित फर्जी दस्तावेज और एफिडेविट बनाने वाले रैकेट का शुक्रवार को स्थानीय अधिवक्ताओं ने पर्दाफाश किया। मामले में अजय, राजू और घाटशिला निवासी प्रहलाद अग्रवाल को पकड़कर अधिवक्ताओं ने नए बार परिसर में लाया, जहां उनसे पूछताछ की गई। बाद में पूरे मामले की सूचना सीतारामडेरा थाना पुलिस को दी गई।

जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्रा, अमित कुमार, अनंत गोप, परमजीत श्रीवास्तव, संजीव झा, जीतराम, नीरज सिंह और अक्षय झा सहित अन्य अधिवक्ताओं को कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर संचालित एक दुकान की गतिविधियों पर संदेह हुआ। जांच के दौरान वहां से कई जाली मुहरें, तैयार फर्जी शपथ पत्र और अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद किया गया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि दुकान में बिना किसी अधिकृत सत्यापन के जाली हस्ताक्षर और मुहरों का इस्तेमाल कर एफिडेविट तैयार किए जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि यह अवैध गतिविधि वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय और परिवहन विभाग की बाउंड्री के ठीक सामने लंबे समय से संचालित हो रही थी। अधिवक्ताओं ने कहा कि इस तरह की फर्जीवाड़े की घटनाएं न्यायिक प्रक्रिया की विश्वसनीयता को प्रभावित करती हैं और अधिवक्ताओं की छवि भी खराब करती हैं।

घटना के बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश है। अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही वरीय अधिकारियों से मिलकर मामले की उच्चस्तरीय जांच और अन्य संदिग्ध केंद्रों पर छापेमारी की मांग करेगा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट में और कितने लोग शामिल हैं और अब तक कितने फर्जी दस्तावेज तैयार कर बाजार में खपाए जा चुके हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

पलामू में ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी और बहनोई पर हत्या का आरोप पलामू में ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी और बहनोई पर हत्या का आरोप
सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से घायल हाथी की मौत, एक सप्ताह तक चला इलाज
पश्चिमी सिंहभूम में भाजपा प्रशिक्षण शिविर शुरू, अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
झारखंड के दो मेडिकल कॉलेजों में MBBS और PG सीटें बढ़ीं, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
भुईयाडीह–मानगो पुल निर्माण का विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण, काम तेज करने के निर्देश
धनबाद स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, 68 यात्री पकड़े गए
भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, 15 से 20 मई तक झारखंड में होगा धरना-प्रदर्शन
झारखंड में 21 मई तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में येलो और ऑरेंज चेतावनी
रांची में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की समीक्षा, स्वास्थ्य कर्मियों को दिए सख्त निर्देश
पलामू पुलिस के ‘मुस्कान अभियान’ से 88 गुम मोबाइल बरामद, लोगों को लौटाए गए फोन
नशे के लिए पैसे नहीं मिले तो युवक ने बुआ की कर दी हत्या, आरोपित गिरफ्तार
अल्ट्रासाउंड सेवा में लापरवाही पर भड़के प्रखंड प्रमुख, डॉक्टर के खिलाफ शिकायत