पश्चिमी सिंहभूम में भाजपा प्रशिक्षण शिविर शुरू, अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
पश्चिमी सिंहभूम के किरीबुरू में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान शिविर का शुभारंभ हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने संगठन और सेवा को पार्टी की ताकत बताया।
पश्चिमी सिंहभूम: जिले के किरीबुरू स्थित रिक्रिएशन क्लब (सामुदायिक भवन) में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान शिविर 2026 का शुभारंभ किया गया।
संगठन विस्तार, वैचारिक मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में जिले भर से भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, जेबी तुबिद, जिला भाजपा अध्यक्ष गीता बालमुचू, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय, प्रताप कटियार, दिनेश नंदी, अजित सिंह, शंभू हाजरा, धीरज सिंह सहित जिले के कई वरिष्ठ भाजपा नेता, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
