झारखंड के दो मेडिकल कॉलेजों में MBBS और PG सीटें बढ़ीं, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

झारखंड के दो मेडिकल कॉलेजों में MBBS और PG सीटें बढ़ीं, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में सीट बढ़ोतरी से छात्रों को मिलेगा फायदा.

केंद्र सरकार ने झारखंड के MGM मेडिकल कॉलेज और शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में MBBS और PG सीटों में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।

रांची: केन्द्र सरकार ने झारखंड के दो प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) सीटों में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ-साथ आने वाले वर्षों में डॉक्टरों की कमी दूर करने में भी मदद मिलेगी।

केंद्र से जिन मेडिकल कॉलेजों में सीट वृद्धि को मंजूरी मिली है, उनमें जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज और धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल प्रमुख हैं।

धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में 100 एमबीबीएस सीटें थीं, जिन्हें बढ़ाकर 250 कर दिया गया है। यानी यहां 150 नई सीटों की वृद्धि हुई है। वहीं, जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पहले से 150 सीटें थीं, जिन्हें बढ़ाकर 250 कर दिया गया है। यानी यहां 100 सीटों की वृद्धि की गई है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, विशेषकर अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह और पूरी टीम को दिया।

मंत्री ने कहा कि लगातार मॉनिटरिंग, केंद्र सरकार के साथ प्रभावी समन्वय और मजबूत प्रस्तुति के कारण यह सफलता संभव हो सकी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस पूरी योजना के तहत केंद्र सरकार ने एमबीबीएस सीट विस्तार के लिए 225 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें 135 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी केंद्र सरकार की होगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में पोस्ट ग्रेजुएट सीटों की भी मंजूरी दी गई है, जिससे राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रस्ताव को अब आगे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंत्री ने इसे अपने लगातार प्रयासों, विभागीय समन्वय और ठोस पहल का परिणाम बताया।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक छात्र झारखंड से डॉक्टर बनें और अपने ही राज्य में रहकर लोगों की सेवा करें। उन्होंने कहा कि यह सपना अब साकार हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि सीटों में इस बढ़ोतरी का सबसे बड़ा लाभ ग्रामीण और पिछड़े इलाकों को मिलेगा, जहां स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने भी इस निर्णय को राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी सीटें बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही सुपर स्पेशियलिटी सीटों में वृद्धि की योजना पर भी काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से जहां झारखंड के छात्रों को चिकित्सा शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे, वहीं राज्य में डॉक्टरों की संख्या में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने सुनी आमजन की फरियाद, त्वरित निष्पादन के निर्देश Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने सुनी आमजन की फरियाद, त्वरित निष्पादन के निर्देश
Chaibasa News: कलेक्ट्रेट के बाहर अधिवक्ताओं की सजगता से रुका जाली दस्तावेजों का कारोबार
पलामू में ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी और बहनोई पर हत्या का आरोप
सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से घायल हाथी की मौत, एक सप्ताह तक चला इलाज
पश्चिमी सिंहभूम में भाजपा प्रशिक्षण शिविर शुरू, अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
झारखंड के दो मेडिकल कॉलेजों में MBBS और PG सीटें बढ़ीं, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
भुईयाडीह–मानगो पुल निर्माण का विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण, काम तेज करने के निर्देश
धनबाद स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, 68 यात्री पकड़े गए
भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, 15 से 20 मई तक झारखंड में होगा धरना-प्रदर्शन
झारखंड में 21 मई तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में येलो और ऑरेंज चेतावनी
रांची में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की समीक्षा, स्वास्थ्य कर्मियों को दिए सख्त निर्देश
पलामू पुलिस के ‘मुस्कान अभियान’ से 88 गुम मोबाइल बरामद, लोगों को लौटाए गए फोन